Skip to content
Sunday, July 5, 2026
Breaking

Today's Lead

Editor's Picks

Essential reads selected by the newsroom.

Latest News

Fresh reporting, analysis, commentary, and newsroom updates.

IMG-20231106-WA0172
Breaking News Entertainment

राज्य स्तरीय कला उत्सव के अव्वल राहुल ने राष्ट्रीय कला उत्सव में बनायी जगह

राज्य स्तरीय कला उत्सव 2023 प्रतियोगिता में मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज बलिया के राहुल चौरसिया ने प्रथम स्थान प्राप्त कर दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय कला उत्सव में अपना स्थान पक्का कर लिया है, वही होली क्रॉस स्कूल की आरात्रिका ने (स्वर वादन)में प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त कर मंडल एवं जनपद का नाम गौरवान्वित किया है l

06 Nov 2023 1 min read
IMG-20231106-WA0135
Breaking News National

कराते : शानदार प्रदर्शन के बल पर जीते एक स्वर्ण एक रजत

उत्तर प्रदेश कराटे एसोसिएशन के तत्वाधान में 5 नम्बर को आयोजित सब जूनियर कराटे चैंपियनशिप का आयोजन आगरा के एंड्रयू पब्लिक स्कूल संपन्न हुआ।प्रतियोगिता में जनपद के कुल 6 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अपने शानदार प्रदर्शन के बल पर एक स्वर्ण एक रजत तथा एक कांस्य पदक जनपद के नाम किए।

06 Nov 2023 1 min read
WhatsApp-Image-2023-11-04-at-3.36.04-PM
Breaking News National

पीएम किसान सम्मान निधि का भुगतान पाने के लिए किसानों का अब डाकघर में खुलेगा खाता

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का भुगतान पाने के लिए किसान अब डाकघर में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का खाता खुलवा सकते हैं। इसकी जानकारी बलिया डाक अधीक्षक हेमंत कुमार ने दी है।

06 Nov 2023 1 min read
FB_IMG_1699256455940
Breaking News National

नारी शक्ति सम्मेलन : महिला स्वावलंबन के लिए बौद्धिक, प्रेरक प्रदर्शनी

महिला समन्वय समिति बलिया विभाग की ओर से रविवार को नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर बलिया में नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत बलिया विभाग के तीन जिलों बलिया, संघ की दृष्टि से रसड़ा व मऊ की मातृशक्तियाँ सहभाग कीं। सम्मेलन में महिलाओं के स्वावलंबन हेतु प्रेरक प्रदर्शनी, बौद्धिक चर्चा, प्रमुख सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत, नाट्य मंचन आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

06 Nov 2023 1 min read
screenshot_2023-08-07-21-22-10-46_0b8f8be99beaf9650be75241e042b3945
Breaking News Crime

भीषण एक्सीडेंट : टेम्पो पलटने से दो महिला समेत तीन कि मौत

बांसडीह-मनियर मार्ग पर आदर गांव के पास टेंपो पलटने से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के गांव में कोहराम मच गया। घटना के बाद परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

05 Nov 2023 1 min read
IMG_20231104_150346
Breaking News

एक अधिवक्ता के साथ ही अच्छे मार्गदर्शक थे स्व. एचएन पाण्डेय : जयनारायण पाण्डेय

बलिया वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. हृदयानंद पांडेय के तेल चित्र का अनावरण समारोह शनिवार को सिविल कोर्ट प्रांगण के सिविल बार एसोसिएशन के सभागार में आयोजित किया गया. जिसमें बतौर मुख्य अतिथि बार काउंसिल के सदस्य सचिव जय नारायण पांड...

05 Nov 2023 1 min read
Breaking News

दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी के कई शहरों में भूकंप के तेज झटके

दिल्ली -एनसीआर समेत यूपी के कई शहरों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए हैं. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.4 थी. लोग अचानक तेज झटकों के बाद घरों से बाहर निकल आए. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है.क्या मानी जाती है भूकंप की असल वजहदरअसल धरती के भीतर कई प्लेटें होती हैं जो समय-समय पर विस्थापित होती हैं. इस सिद्धांत को अंग्रेजी में प्लेट टैक्टॉनिकक और हिंदी में प्लेट विवर्तनिकी कहते हैं. इस सिद्धांत के अनुसार पृथ्वी की ऊपरी परत लगभग 80 से 100 किलोमीटर मोटी होती है जिसे स्थल मंडल कहते हैं. पृथ्वी के इस भाग में कई टुकड़ों में टूटी हुई प्लेटें होती हैं जो तैरती रहती हैं.सामान्य रूप से यह प्लेटें 10-40 मिलिमीटर प्रति वर्ष की गति से गतिशील रहती हैं. हालांकि इनमें कुछ की गति 160 मिलिमीटर प्रति वर्ष भी होती है. भूकंप की तीव्रता मापने के लिए रिक्टर स्केल का पैमाना इस्तेमाल किया जाता है. इसे रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल कहा जाता है. भूकंप की तरंगों को रिक्टर स्केल 1 से 9 तक के आधार पर मापा जाता है.

04 Nov 2023 1 min read
850a7aaf9a0b05b0ec62988e187709601687526512856487_original
Breaking News Entertainment

बेटियों के सम्मान में अगर किसी ने सेंध लगाई तो उनकी दुर्गति तयः योगी

बांसडीह क्षेत्र के पिंडहरा गांव में नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि शामिल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने 129 करोड़ की 35 परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास किया।प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाभी वितरण करने के साथ आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया।महासम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बेटियों के सम्मान में अगर किसी ने सेंध लगाई तो उनकी दुर्गति तय है।

03 Nov 2023 1 min read
FB_IMG_1699031619096
Breaking News Entertainment

सावधान गुलाबी ठंड की दस्तक : जोड़ों के दर्द पर रखे पैनी नजर

अब गुलाबी ठंड शुरू हो गई है ऐसे में शरीर को फिजिकल वार्म अप जरूरी है, वर्तमान परिवेश व भाग दौड़ की जिंदगी में लोग शरीर पर अधिक ध्यान नहीं दे पा रहे रहे हैं. अनियमित दिनचर्या के चलते सौ में से 60 फीसदी लोग सर्वाइकल स्पोनलिटिस, गठिया व जोड़ों की बीमारी ग्रसित हैं. ठंड बढ़ने के साथ ही जोड़ों के दर्द भी शरीर में जगह बनाने लगते हैं. ऐसे में हम सभी को सावधान रहकर नियमित व व्यायाम युक्त दिनचर्या शुरू करनी होगी. इसके लिए नियमित व्यायाम बहुत जरूरी है. शरीर को दुरुस्त रखने के लिए आपको नियमित होना सबसे जरूरी है.

03 Nov 2023 1 min read
1699002638566245-0
Breaking News Crime

आशीष आत्महत्या : प्रकरण में दो आरोपियों को पुलिस ने आखिर दबोच ही लिया, भेजे गये जेल

शहर कोतवाली क्षेत्र में सूदखोरों के आतंक से प्रताड़ित होकर दो दिन पूर्व जगदीशपुर क्षेत्र के आशीष कुमार गुप्ता ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था. इस मामले में कोतवाली पुलिस ने दो अभियुक्तों को मुखबिर के सूचना पर मालगोदाम तिराहे से स्टेशन की तरफ जाने वाले मार्ग पर गिरफ़्तार कर लिया है। मृतक आशीष ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया था. जिसमे पकड़े गए अभियुक्तों का नाम बताया है।

03 Nov 2023 1 min read
IMG-20231102-WA0068
Breaking News

संचारी रोगों के प्रति IRCS ने चलाया जनजागरुकता अभियान

जिलाधिकारी/अध्यक्ष के निर्देशन के क्रम में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी बलिया एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचारी रोग जन जागरूकता अभियान का कार्यक्रम शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय के सभागार में संपन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य चिकित्साधिकारी/उपाध्यक्ष डा० विजयपति द्विवेदी ,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी /सचिव डॉ आनंद कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी सुनील यादव तथा महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ राजेश्वर कुमार ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

03 Nov 2023 1 min read
IMG-20231101-WA0231
Breaking News

बलिया महोत्सव: तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का शानदार आगाज

मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन परिवहन मंत्री व जिला प्रशासन की इस शानदार पहल की सराहना की बलियाः बलिया जनपद के स्थापना दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय बलिया महोत्सव का शानद...

01 Nov 2023 1 min read