यूपी पुलिस की सोशल मीडिया सेल ने जारी किया अलर्ट

यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल माफियाओं, दलालों और फ्रॉड लोगों से सावधान रहें। ऐसे लोगों के बारे में सही सूचना देने वाले को 5 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। कुछ इसी प्रकार की सूचना यूपी पुलिस की सोशल मीडिया सेल ने जारी करते हुए लोगों को अलर्ट किया है.

दिनांक 22 फरवरी 2024 से प्रारंभ होने वाली 10वीं और 12वीं की यूपी बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले सभी विद्यार्थियों को सचेत किया जाता है कि बहुत से नकल माफिया, दलाल और फ्रॉड टाइप के लोग आपको यह झाँसा दे सकते हैं कि इतने रुपए दे दो, तो तुम्हारा एग्जाम पास करवा देंगे या पेपर आउट कराने का जुगाड़ हमारे पास है। इतने रुपए दो, तो पेपर एग्जाम से पहले मिल जाएगा।

ऐसे नकल माफिया, दलालों और फ्रॉड टाइप के लोगों के झाँसे में न आएं। ये आपको धोखा देंगे और फिर आप पुलिस थाने में FIR दर्ज करवाने आयेंगे। ऐसे नकल माफियाओं, दलालों और फ्रॉड टाइप के लोगों के बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा और सूचना सही होने पर सूचना देने वाले को 5 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। सोशल मीडिया सेल जनपद बलिया