जेएनसीयू में इस साल नये कोर्स से मिलेगी नई मुकाम

बलिया : शिक्षा क्षेत्र से जुड़े समस्त छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी विश्वविद्यालय से निकलकर सामने आई है. जहां बलिया के छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अभी अपना जनपद छोड़कर दूर-दूर तक का सफर तय करना पड़ता था. अब वह समस्या खत्म होने वाली है. क्योंकि, विश्वविद्यालय लगभग 6 से ज्यादा नए कोर्स  संचालित करने जा रहा है, जो छात्राओं के लाभदायक साबित होगा.जेएनसीयू के कुलपति संजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि समस्त छात्र-छात्राओं के लिए एक तरह से कहा जाए तो बहुत बड़ी खुशखबरी है कि विश्वविद्यालय तमाम नए कोर्स संचालित करने जा रहा है. अब पढ़ाई करने के लिए बच्चों को दूर-दूर का सफर तय नहीं करना पड़ेगा. विश्वविद्यालय कुछ ऐसे महत्वपूर्ण कोर्स को लेकर आ रहा है, जो बिल्कुल नए मॉडल पर आधारित है.

JNCU खुशखबरी: छात्रों को नहीं करना पड़ेगा दूर का सफर...

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बसंतपुर बलिया के कुलपति संजीत कुमार गुप्ता ने लोकल 18 से बात करते हुए कहा कि जनपद वासियों और छात्र-छात्राओं के लिए यह खुशखबरी की बात है और हमारे लिए प्रतिबद्धता भी है. हमने विश्वविद्यालय में बीबीए (BBA) का कोर्स संचालित किया है, जिसके लिए बच्चे दिल्ली, हरियाणा और नोएडा जाते थे.व्यापारिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्णइस वर्ष की योजना में एमबीए (MBA )भी लेने वाले हैं. इस कोर्स को विश्वविद्यालय शुरू करने जा रहा है. क्योंकि इसका बहुत बड़ा स्कोप है. जो वाणिज्यिक ज्ञान और व्यापारिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण है. सबसे ज्यादा खुशी की बात है.

हम पांच वर्षीय (05 year) एलएलबी (LLB) बीए ऑनर्स (BA owners) के साथ एलएलबी 5 वर्ष का इंटीग्रेटेड इंटरमीडिएट के बाद बच्चा सीधे इसमें प्रवेश लेगा और लॉ करके डिग्री ले जाएगा. हमारे जो बड़े-बड़े लॉ स्कूल या विश्वविद्यालय हैं, वहां यह कोर्स संचालित होते हैं. अभी इसका प्रचलन कम है त्रिवर्षिय लॉ की यह योजना है. दरअसल, कोई छात्र अगर 3 साल बीए करने के बाद 3 साल एलएलबी करता है यानी 6 साल लगते हैं. इसमें समय भी कम लगेगा और इसमें बच्चों को इंटर के बाद से ही उस विद्या में मास्टर बनाने की तैयारी करना शुरू कर देते है. यह नए सत्र से विश्वविद्यालय में संचालित हो जाएगा.