बलिया : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व विधायक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित राम लक्षन तिवारी की 34वीं पुण्यतिथि अध्यापक भवन रामलीला मैदान के सामने बलिया में सादगी पूर्ण तरीके से आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ जनार्दन राय ने किया. कहा पंडित राम लक्ष्मण तिवारी सादगी के प्रति मूर्ति थे उन्होंने अपने जीवन काल में समाज के उत्तरोत्तर विकास के लिए बहुत सारे कार्य किया उनके पदचिन्ह पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है.

इस मौके पर वक्ताओं ने स्वर्गीय राम लक्षण तिवारी द्वारा देश की स्वंतत्रता आन्दोलन में किये गए संघर्ष और उनके जेल यात्राओं को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. पण्डित रामविचार पाण्डेय जी ने उन्हें समाजवादी योद्धा के रूप में याद किया, सेनानी पुत्र पंडित श्रीराम तिवारी ने अश्रुपूरित नेत्रों से उनकी जेल यात्राओं की कहानी सुनाई. पण्डित देवेंद्र नाथ उपाध्याय ने उनके साथ बिताए क्षणों को याद किया द्विजेन्द्र मिश्र जी ने उनके तीखे समाजवादी तेवर को रेखांकित किया, श्रद्धाजंलि सभा मे डॉ विजय प्रताप आर्य प्रदेश उपाध्यक्ष हिन्दू जागरण मंच ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला.
शिक्षक नेताओं में सर्वश्री जितेन्द्र सिंह जिला अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, डॉ राजेश पाण्डेय जी जिला मन्त्री प्राथमिक शिक्षक संघ, अजय मिश्र, विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम चौबे, संरक्षक अरुण कुमार सिंह, महामंत्री धीरज राय, सुशील चौबे,जितेंद्र प्रताप सिंह, सुनील सिंह,अजीत पाण्डेय, अम्बादत्त पाण्डेय,जय प्रकाश पाण्डेय जी,शम्भू नाथ चौरसिया,जी ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।हवन पूजन के उपरांत कार्यक्रम का समापन किया गया अंत में श्री राम लक्षण तिवारी जी पौत्र डॉ अश्वनी कुमार तिवारी जी ने कार्यक्रम में आये सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।