सरकारी अस्पतालों में मानकों को ठेंगा! मरीजों की जान से क्यों हो रहा खिलवाड़?
न अग्निशमन सुरक्षा के मानक, न प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का पालन; जिला अस्पताल तक को नहीं मिला फायर विभाग का एनओसी, अधिकांश सीएचसी-पीएचसी बदहाल व्यवस्थाओं के सहारे संचालित।
Essential reads selected by the newsroom.
Fresh reporting, analysis, commentary, and newsroom updates.
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के जयप्रकाश नारायण सभागार में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत समाज कार्य विभाग के द्वारा विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस व आत्महत्या रोकथाम पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० संजीत कुमार गुप्ता व मुख्य अतिथि डॉ0 योगेंद्र दास उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री डॉ0 राजेश पांडेय की माता श्रीमती मालती पाण्डेय का निधन मंगलवार को अपराह्न उनके भृगुआश्रम स्थित आवास पर हो गया। उनके निधन की सूचना से पूरे जिले में शोक की लहर व्याप्त है।
लगभग 4 साल पूर्व मनियर थाने द्वारा दर्ज दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के मामले में विवेचक/ दरोगा गुरु प्रसाद सिंह के अनुपस्थित होने पर विशेष न्यायाधीश (पाक्सो अधिनियम) कोर्ट संख्या ( 8) प्रथमकांत की न्यायालय काफी नाराजगी जाहिर की और विवेचक के विरुद्ध गैर जमानती वारंट/गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए पुलिस अधीक्षक बलिया को आदेशित की है किएस एस आई बैरिया गुरु प्रसाद सिंह को गिरफ्तार कराकर अग्रिम नियत तिथि 20 सितंबर 2024 को न्यायालय में पेश कराए।
पिछले दिनों इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को झटका देते हुए 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा की नई सूची जारी करने का आदेश दिया था. इलाहाबाद हाईकोर्ट के इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने चुनौती दी थी. बता दें कि अब सुप्रीम कोर्ट में इस फैसले को लेकर सुनवाई हुई है.
उत्तर प्रदेश में कासगंज के सोरोंजी में करीब दो माह पूर्व क्रिकेट मैच खेलने के दौरान हुए छोटे सा विवाद अधिवक्ता मोहिनी तोमर की हत्या का करण बना। इस बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। इस विवाद और उसके बाद घटी घटना जिले भर में चर्चा का विषय बन गई है। अधिवक्ता मोहिनी तोमर की हत्या में जिन चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में शनिवार को एक इमारत के गिरने से बड़ा हादसा हो गया था.अब इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ तक पहुंच गई है. समाचार एजेंसी एएनआई ने राहत आयुक्त कार्यालय लखनऊ के हवाले से यह जानकारी दी है. साथ ही समाचार एजेंसी पीटीआई ने भी इसकी पुष्टि कर दी है.
अधिवक्ता परिषद बलिया इकाई द्वारा शनिवार को अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद का 32 वां स्थापना दिवस शनिवार को 'दी सिविल बार एसोसिएशन, बलिया' के सभागार में मनाया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया विभाग के विभाग प्रचारक अंबेश, मुख्य वक्ता अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश राय, विशिष्ठ अतिथिगण उच्च न्यायालय के मुख्य स्थाई अधिवक्ता राजेश्वर त्रिपाठी व हरिशंकर विधि महाविद्यालय के प्राचार्य अभय श्रीवास्तव व अन्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती व अधिवक्ता परिषद के संस्थापक दंतोपन्त ठेंगड़ी जी के चित्र पर पुष्पार्चन व दीपार्जन राष्ट्रगीत वन्देमातरम के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ.
आज के डिजिटल युग में निवेश के कई आकर्षक प्रस्ताव मिलते हैं, लेकिन इनमें से कई धोखाधड़ी वाले होते हैं। आम आदमी के लिए यह जानना जरूरी है कि कैसे एक सुरक्षित निवेश और धोखाधड़ी भरे निवेश प्रस्तावों में फर्क किया जाए। इस लेख...
एटा जिले के कासगंज की महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर को बादमाशों द्वारा गेट पर बुलवाकर अपहरण कर उसके साथ दरिंदगी का सीमा पार करते हुए हत्या कर अर्धनग्न अवस्था में नहर में फेंक देना और अभी तक प्रदेश सरकार का चुप रहना बहुत बड़ा सवालिया या निशान खड़ा कर रहा है.
कासगंज के महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर को हौसला बुलंद बादमाशों ने तीन सितंबर को न्यायालय के कैंपस से अपहरण कर उसके साथ रेप जैसी घिनौनी कृत्य कर उसे मारपीट करने के उपरांत नृशंस हत्या करने और अभी भी बादमाशों तक पुलिस का न पहुंचना सरकार के विरुद्ध बहुत बड़ा सवालिया निशान लग रहा है
शिक्षक दिवस के अवसर पर मनोरंजन हाल,टीडी कॉलेज में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह को पूर्व मंत्री,उत्तर प्रदेश सरकार श्री आनन्द स्वरूप शुक्ला व जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार तथा कुलपति,जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभांरभ तथा शिक्षकों को सम्मानित किया.
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, मुरली छपरा की एक बैठक कंपोजिट विद्यालय शिवपुर(मुरली छपरा) के परिसर में आयोजित की गई. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन ज्ञान को देवी मां सरस्वती एवं डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ