मुफ्त दवा के साथ अन्य कई जांच सुविधाएं डी गयी मुफ्त

बलिया : सहतवार के सर्वोदय इंटर कॉलेज के प्रांगण में रविवार को मरीजों कि सुविधा के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें सुदूर इलाकों से आए करीब 300 से अधिक मरीजों का नि: शुल्क उपचार एवं नि:शुल्क दवा वितरण किया गया. इस दौरान सर्वाधिक मरीजों में सांस तथा मौसमी बीमारियों के लक्षण पाए गए. वहीं हृदय रोग से संबंधित मरीजों ने भी अपना उपचार कराया.

सहतवार के सर्वोदय इंटर कॉलेज में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का शुभारम्भ डॉ. संतोष कुमार एवं स्कूल के प्रबंधक हीरालाल वर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस मौके पर डॉ. संतोष कुमार ने मरीज के लिए मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी. उन्होंने उन्होंने कहा कि अब बलिया के मरीजों को अब दिल की बीमारियों के लिए जिले से बाहर नहीं जाना पड़ेगा. बल्कि चक मझौली के निजी अस्पताल अपूर्व हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में मरीजों की सुविधा के लिए इको, अल्ट्रासॉउन्ड व टीएमटी जांच का सेटअप तैयार हो चुका है.

डॉ . संतोष कुमार ने कहाकि हमारी इच्छा यही है कि अधिक से अधिक सुविधाएं हमारे अस्पताल पर मरीजों को मिल सके. इसके लिए मैंने काफ़ी प्रयास किए गई. कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने की जरूरत है. ऐसे में चक मझौली के निजी अस्पताल अपूर्व हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर मिल का पत्थर साबित होगा. डॉ. संतोष कुमार ने बताया की दिल का दौरा आने के बाद मरीजों का सही तरिके से जांच करने में दिक्क़तों का सामना करना पड़ता था.

अब आसानी से सही मर्ज का पता लगाया जा सकेगा. इस मौके पर अपर्णा वर्मा, डॉ. रविशंकर गुप्ता, डॉ. प्रशांत सिंह डॉ. ऋचा सिंह, डॉ. एमडी सुलेमान, बृजेश सिंह, अविनाश कुमार, डॉ. राजकुमार वर्मा, खड़क बहादुर, जसवंत कुमार, प्रफुल्ल कुमार, अंजना, सुगंधा, आदि मौजूद रहे.