Breaking News
कोर्ट न्यूज: राष्ट्रपिता गांधीजी व शास्त्री जी को जिला जजने बताया सादगी की प्रतिमूर्ति
जनपद न्यायाधीश ने किया पौधरोपण
दमन, शोषण और अन्याय के खिलाफ प्रतिरोध की अभय आवाज और सत्य,अहिंसा, बंधुत्व एवं सर्वधर्म समभाव के मिसाल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व साथ ही नेक ईमानदार, विनम्रता व सादगी के प्रतीक कहे जाने वाले पूर्व प्रधान मंत्री स्व.लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर दीवानी न्यायालय के कैम्पस में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित पाल सिंह ने न्यायिक अधिकारी गण एवं अधिवक्ताओं संग मिलकर सर्वप्रथम दोनों विभूतियों को माल्यार्पण किया और उन्हें नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित की.