
बलिया : बलिया के माटी के लाल ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट की परीक्षा में जिले का नाम रोशन किया है. उसने ऑल इंडिया ओबीसी में 36 वां तथा ऑल इंडिया सामान्य में 565 वां रैंक प्राप्त किया है. उसके इस सफलता को लेकर परिजनों में हर्ष का माहौल व्याप्त है. सफलता के बाद बधाई देने वाले लोगों का ताँता लगा रहा.
अमृतपाली निवासी राजेश कुमार मौर्य के पुत्र ऋषिकांत ने कामन लॉ एडमिशन टेस्ट परीक्षा कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट में ऑल इंडिया स्तर पर ओबीसी में 36 वां रैंक प्राप्त कर अपने जिले का नाम रोशन किया. वहीं ऑल इंडिया सामान्य वर्ग में 565 वां रैंक प्राप्त कर पढ़ने वाले छात्रों के लिए एक सफलता भरी रहा दिखाई है. उसकी सफलता पर परिजनों में हर्ष व्याप्त है. राजेश कुमार मौर्य ने अपने पुत्र ऋषिकांत की सफलता पर खुशी का इजहार करते हुए बताया कि उनके पुत्र ने अपने कठिन मेहनत व लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है. जिससे आने वाले बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत का कार्य करेगा. ऋषिकांत बलिया से सनबीम स्कूल का छात्र रहा है.
Comments
No comments yet.