Breaking News

आरोग्य शिविर 100 दिन पर किया गया टीबी रोगियों की जाँच



बलिया : नगर के बेदुआ में उच्च जोखिम वाले समूहों पर केंद्रित ‘आरोग्य शिविर 100 दिन अभियान’ के तहत एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों के लिए एक्स-रे जांच और लक्षण वाले मरीजों के लिए एनएएटी नमूना संग्रह जैसी प्रमुख गतिविधियां शामिल थीं। इस मौके पर वक्ताओं ने जाँच पर आधारभूत सुविधाओं के बारे में तर्क प्रस्तुत किया।

100 दिवसीय सघन टीबी उन्मूलन अभियान के तहत भारत भर में, विशेषकर उत्तर प्रदेश में, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (Ayushman Arogya Mandirs) में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों, मलिन बस्तियों और स्कूलों में टीबी की नि:शुल्क जाँच (एक्स-रे और बलगम की जाँच) की जा रही है, जिसका उद्देश्य टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करना है

आरटीआई आवेदन करने के लिए Visit उत्तर प्रदेश आरटीआई ऑनलाइन
अपना खोया/चोरी हुआ मोबाइल फ़ोन ब्लॉक करें Visit CEIR
धोखाधड़ी कॉल या एसएमएस की रिपोर्ट करें Visit CHAKSHU
अपने नाम पर मोबाइल कनेक्शन जानें Visit TAFCOP



इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक आशीष सिंह तथा अनुराग पांडेय ने टीबी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं को भी साझा किया। उन्होंने बताया कि हर मरीज को 6 महीने तक फ्री दवा के साथ ही हर महीने ₹1000 भी सरकार की ओर से प्रदान किया जा रहा है। टीवी रोगियों में जागरूकता के लिए हम 100 दिवसीय कार्यक्रम जनपद घर में चला रहे हैं। सरकार की मंशा है कि हर तरह से हम टीवी मरीजों को स्क्रीनिंग करके उन्हें टीवी मुक्त घोषित कराएं। तभी हमारा भारत टीवी मुक्त भारत बनेगा। इस अवसर पर जांच टीबीएचवी संजीत सिन्हा, डीआरए जे.पी. राय, एसटीएस अभिषेक कुमार और जिला समन्वयक अनुराग पांडेय की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।


Enjoy Live Vivid Bharti
Click here for more live radio
Advertisement
7007809707 for Ad Booking
Enjoy Live Mirchi Top 20
Click here for more live radio
Advertisement
9768741972 for Hosting Service
Enjoy Live Bhojpuri Songs
Click here for more live radio

कृपया हमारे वेबसाइट को आगे बढ़ाने के लिए डोनेट करें
donate
donate
Please donate to support our work
Pradeep Gupta
Turns chaos into clarity.