Breaking News

बलिया में दवा कारोबारियों ने दिखायी एकजुटता, नहीं खुले एक भी दुकान

ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर देशभर के दवा कारोबार रहे ठप, बलिया में जाने क्या रहा!

देशव्यापी केमिस्ट्स हड़ताल सफल, प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपा ज्ञापन

बलिया। 20 मई 2026 को ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर देशभर के केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट्स द्वारा अवैध एवं अनियंत्रित ऑनलाइन दवा बिक्री तथा जनस्वास्थ्य एवं लाखों छोटे केमिस्ट्स के अस्तित्व से जुड़े गंभीर मुद्दों के विरोध में राष्ट्रव्यापी एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पूरी तरह सफल रहा। नगर के अधिकांश हिस्सों में दवा कि दुकाने बंद रहीं। आलम यह रहा कि लोग जरूरत पड़ने के बाद दवा के लिए बिलबिलाते रहे। जिला अस्पताल के पास कि दवा कि दुकाने ही खुली रही।

AIOCD एवं उत्तर प्रदेश राज्य आर्गेनाइजेशन आफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के आह्वान पर बलिया जिले में बलिया केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में बलिया शहर, सभी तहसीलों एवं ग्रामीण अंचलों के सभी केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट्स ने अपने प्रतिष्ठान पूर्णतया बंद रखकर आंदोलन को सर्वसम्मति से समर्थन प्रदान किया।

आरटीआई आवेदन करने के लिए Visit उत्तर प्रदेश आरटीआई ऑनलाइन
अपना खोया/चोरी हुआ मोबाइल फ़ोन ब्लॉक करें Visit CEIR
धोखाधड़ी कॉल या एसएमएस की रिपोर्ट करें Visit CHAKSHU
अपने नाम पर मोबाइल कनेक्शन जानें Visit TAFCOP

हड़ताल के दौरान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नाम संबोधित ज्ञापन संभागीय आयुक्त / जिलाधीश / एस.डी.एम. / तहसीलदार के माध्यम से सौंपा गया, जिसमें सरकार का ध्यान निम्नलिखित अत्यंत गंभीर मुद्दों की ओर आकर्षित किया गया:

  1. दवाओं की अवैध एवं अनियमित ऑनलाइन बिक्री।
  2. बिना वैध एवं सत्यापित चिकित्सकीय पर्चे के दवाओं की बिक्री एवं होम डिलीवरी।
  3. ऑनलाइन दवा प्लेटफॉर्म्स द्वारा अत्यधिक छूट (Deep Discounting) की अनुचित नीति, जिससे छोटे एवं लाइसेंसधारी केमिस्ट्स गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं।

ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि GSR 817(E) एवं GSR 220(E) को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए, जिनका दुरुपयोग विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स एवं क्विक कॉमर्स ऑपरेटर्स द्वारा दवाओं की अनियंत्रित डिलीवरी के लिए किया जा रहा है।

केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट्स ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि दवाएं सामान्य उपभोक्ता वस्तु नहीं हैं तथा उचित सत्यापन के बिना उनकी अनियंत्रित ऑनलाइन बिक्री जन स्वास्थ्य, मरीजों की सुरक्षा एवं ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के अंतर्गत स्थापित नियामकीय व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर रही है।

फार्मास्यूटिकल व्यापार से जुड़े प्रतिनिधियों ने यह भी दोहराया कि कोविड महामारी के दौरान देशभर के केमिस्ट्स ने फ्रंटलाइन हेल्थकेयर सपोर्ट प्रदाताओं के रूप में निरंतर सेवाएं देते हुए आमजन तक दवाओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की थी। इसके बावजूद अवैध ऑनलाइन गतिविधियों के संबंध में बार-बार ज्ञापन एवं प्रमाण प्रस्तुत करने के बाद भी संबंधित प्राधिकरणों द्वारा अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।

अतः केमिस्ट समुदाय ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि मरीजों की सुरक्षा, जन स्वास्थ्य एवं लाखों छोटे लाइसेंसधारी केमिस्ट्स एवं उनके कर्मचारियों के हितों की रक्षा हेतु तत्काल प्रभावी एवं सुधारात्मक कदम उठाए जाएं।

जिले / राज्य में आयोजित यह हड़ताल पूर्णतः शांतिपूर्ण रही तथा इसे केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट समुदाय का व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ।

एसोसिएशन द्वारा जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक एवं आपातकालीन दवाएं उपलब्ध कराकर मानवीय दायित्व का भी निर्वहन किया गया। इस आन्दोलन में बी एन एच ए बलिया नर्सिंग होम एसोसिएशन, नीमा तथा विशेषतःएफ एम आर आइ के द्वारा ए आइ ओ सी डी के समर्थन के क्रम में यू पी एम एस आर ए के साथीयों ने भरपूर समर्थन दिये बलिया बन्दी में सहयोगी सभी के प्रति अध्यक्ष आनन्द सिंह ने हृदय से आभार प्रकट किया । तपती धूप में धरना प्रदर्शन एवं जुलूस में प्रतिभाग करने वाले सभी ने लड़ाई में धार देने का साहसी कार्य किये । इस अवसर पर मनोज श्रीवास्तव,अनिल तिवारी, विरु, हिरु, प्रखर गोयल, राजेश, राज कुमार, संजय दुबे, सतिश प्रसाद, जयशंकर, संतोष चौरसिया आनन्द राय, राजेन्द्र राय, विजय भट्ट, नफीस खान, जयवर्धन सिंह, छत्रपती पाण्डेय, फैयाज अहमद, डब्लू, संजय, हरेराम, राज किशोर, भानुप्रताप सिंह, लाल बहादुर वर्मा, हरेन्द्र वर्मा, आकाश,ईसान उपाध्याय आदि सैकड़ों दवा व्यापारी एवं एन के सिंह मनोज श्रीवास्तव, कमलेश वर्मा , प्रमोद गौड़, देवेन्द्र राय , गोपाल कृष्ण यादव आदि दवा प्रतिनिधिगों मजबूती से मौजूद रहे। अध्यक्षता आनन्द सिंह एवं संचालन बब्बन यादव ने किया


Enjoy Live Vivid Bharti
Click here for more live radio
Advertisement
7007809707 for Ad Booking
Enjoy Live Mirchi Top 20
Click here for more live radio
Advertisement
9768741972 for Hosting Service
Enjoy Live Bhojpuri Songs
Click here for more live radio

कृपया हमारे वेबसाइट को आगे बढ़ाने के लिए डोनेट करें
donate
donate
Please donate to support our work
Pradeep Gupta
Turns chaos into clarity.