Breaking News

बलिया में मुंडन संस्कार में सेल्फी व रील बनाते वक्त समय बड़ा हादसा, दो सगी बहनों समेत 4 की मौत

बलिया से एक बहुत बड़ी खबर सामने आयी है। जहां मुंडन संस्कार के दौरान गंगा स्नान के समय दो युवतियों सहित चार लोगों की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही डीएम मंगला प्रसाद सिंह और एसपी ओमवीर सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर हालात का जायजा लिया।

Breaking News

पूर्वांचल हॉस्पिटल के आरोपी चिकित्सक की जमानत अर्जी ख़ारिज

जगदीशपुर मुहल्ला में 13 मार्च 2026 को पूर्वांचल हॉस्पिटल में डॉक्टरों के लापरवाही के वजह से जन्मी जुड़वा बच्चियां समेत उसकी मां की मौत होने के मामले में सुनवाई करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की न्यायालय ने पूर्वांचल हॉस्पिटल के आरोपी डॉक्टर आदित्य कुमार सिंह की जमानत अर्जी गैर इरादतन हत्या के मामले में उभय पक्षों की दलीलें सुनने के उपरांत खारिज कर दी है।

Breaking News

बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर: सिविल कोर्ट का बड़ा फैसला, प्रशासन के हाथ में होगी कमान, सिटी मजिस्ट्रेट बने रिसीवर

: भृगुनगरी के आस्था के केंद्र, बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर के प्रबंधन को लेकर एक ऐतिहासिक कानूनी फैसला आया है। लंबे समय से चल रहे विवाद पर विराम लगाते हुए बलिया के अपर जिला जज (प्रथम) ने मंदिर की व्यवस्था पूरी तरह से जिला प्रशासन को सौंपने का आदेश दिया है।

Breaking News

सनबीम स्कूल अगरसंडा में अस्मिता खेलो इंडिया महिला लीग का सफल आयोजन

सनबीम स्कूल अगरसंडा में अस्मिता खेलो इंडिया महिला लीग का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें हैंडबॉल, वॉलीबॉल एवं कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूपी हैंडबॉल एसोसिएशन के सचिव अमित पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

Breaking News

दवाओं के ऑनलाइन कारोबार पर रोक लगाए केंद्र सरकार : आनंद सिंह

केंद्र सरकार की अस्पष्ट दवा नीति के खिलाफ बलिया केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक दवा मार्केट, विशुनीपुर बलिया में आयोजित की गई। जसमे वक्ताओं ने केंद्र सरकार से ऑनलाइन दवा को पूरी तरह से प्रतिबंधित करने और दवाओं के मूल्य पर अघोषित बढ़ोत्तरी पर लगन लगाने व फर्जी दवाओं की बिक्री प्र रोक लगाने की मांग रखी।

Breaking News

हाईकोर्ट से अनिशा पांडेय मौत प्रकरण में अरेस्ट स्टे, अब कहानी ने लिया नया मोड़

बलिया के अपूर्वा नर्सिंग होम’ में हुए अनिशा पांडेय मौत मामले में अब कहानी ने एक नया मोड़ ले लिया है। जिस केस को लेकर पिछले दिनों जमकर हंगामा और आरोप-प्रत्यारोप हुए, उसमें अब माननीय इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने हस्तक्षेप करते हुए आरोपी डॉक्टरों को बड़ी राहत दे दी है। हाईकोर्ट ने याची चिकित्सकों की गिरफ्तारी पर अग्रिम आदेश होने तक रोक लगा दिया है।

Ballia Breaking News Suggestion

देवाश्रम संस्था ने शव का किया अंतिम संस्कार

देवाश्रम के जनपद शाखा बलिया के तत्वावधान में अपरान्ह में एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव का अन्तिम संस्कार महावीर घाट श्मशान बलिया में किया गया l इसकी जानकारी देवाश्रम के जिला संरक्षक बलिया डा कुंवर अरुण सिंह ने देते हुए बतया कि थाना रसड़ा जनपद बलिया पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम संख्या 237/2026 के तहत देवाश्रम की बलिया शाखा को बाद पोस्टमार्टम 22.04.2026 को अपराह्न में अन्तिम संस्कार हेतु एक अज्ञात हिन्दू पुरुष का शव निःशुल्क प्राप्त कराया गया

Breaking News Finance Politics

स्मार्ट प्रीपेड मीटर के मामले में खुल गई पावर कॉरपोरेशन की पोल

पूरे उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर की खुल गई पोल। पावर कॉरपोरेशन कह रहा था कि रिचार्ज होने के तुरंत बाद जुड़ रही है बिजली अब लाखों विद्युत उपभोक्ताओं का मामला जब आया सामने अब उपभोक्ता परिषद ने सभी को रुपया 50 के हिसाब से एक करोड़ से ज्यादा का माँगा मुआवजा ।
उपभोक्ता परिषद ने विद्युत नियामक आयोग में फिर दाखिल किया लोक महत्व प्रस्ताव कहां 1912 पर मुआवजा मांगने का कोई पारदर्शी व्यवस्था नहीं ऐसे में सभी लाखों विद्युत उपभोक्ताओं को स्वत तुरंत दिलाया जाए मुआवजा।

Breaking News

जिले में 16वीं जनगणना की तैयारी तेज, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

जनपद में 16वीं जनगणना की तैयारियों को लेकर सोमवार को सेंट जेवियर्स स्कूल, धरहरा में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह द्वारा शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि इस बार जनगणना पहली बार डिजिटल माध्यम से कराई जा रही है, जो इसे और अधिक पारदर्शी तथा प्रभावी बनाएगी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशों की सही जानकारी सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों तक पहुंचाना इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है।

Breaking News

डीटीओ के निर्देशन में भिखारीपुर में हुआ सघन एक्स-रे परीक्षण

टीबी मुक्त भारत अभियान’ को गति देते हुए आज जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. साकेत बिहारी के कुशल मार्गदर्शन में ग्राम सभा अजोरपुर के भिखारीपुर गांव में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य फोकस उच्च जोखिम वाली जनसंख्या (High Risk Population) की पहचान कर उनका डिजिटल एक्स-रे परीक्षण करना रहा।