टीबी मुक्त भारत अभियान’ के तहत जनभागीदारी और सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज नगर पालिका अध्यक्ष माननीय संत कुमार गुप्ता उर्फ ‘मिठाई लाल’ से मुलाकात की गई। बैठक के दौरान उन्हें अभियान की संपूर्ण जानकारी दी गई और आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा हुई।
Health
एसआईआर की आड़ में मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर की जा रही गड़बड़ियां : कान्हजी
समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय ‘कान्हजी’ ने रविवार को प्रेस को जारी एक विज्ञप्ति में जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर सरकार को घेरा।
उन्होंने कहा कि एसआईआर की आड़ में मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां की जा रही हैं। इतना गहन निरीक्षण होने के बावजूद मतदाता सूची में त्रुटियों की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। भाजपा के लोग संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर जनता के अधिकारों का अतिक्रमण करने पर आमादा हैं, जो लोकतंत्र के लिए अत्यंत घातक और निंदनीय है।
सांसद सनातन से मिला बीसीडीए प्रतिनिधिमंडल
बलिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (BCDA) के पदाधिकारियों द्वारा जनपद के सांसद सनातन पाण्डेय से भेंट कर आगामी 20 मई के प्रस्तावित बंद/व्यापारिक मुद्दों एवं दवा व्यवसायियों से संबंधित महत्वपूर्ण समस्याओं और मांगों के विषय में विस्तृत चर्चा की। इस दौरान एसोसिएशन की ओर से दवा व्यापारियों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न बिंदुओं को सांसद के समक्ष रखा गया।
आईएमए व बलिया नर्सिंग होम एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला, न्याय का डीएम ने दिया भरोसा
अपूर्वा हॉस्पिटल प्रकरण में बलिया नर्सिंग होम एसोसिएशन व बलिया मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) बलिया का संयुक्त प्रतिनिधिमण्डल जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह से गुरुवार की शाम उनके आवास पर मिला। इस अपूर्वा हॉस्पिटल में हुई घटना की जानकारी देते हुए हॉस्पिटल को विधिक नियमों के विपरीत सील करने तथा चार चिकित्सकों एवं एक स्वर्ग सिधार चुके चिकित्सक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किये जाने की जानकारी देते हुए न्याय की मांग पत्र सौंपा। जिसपर डीएम ने न्याय का भरोसा दिलाया।
तत्कालीन शहर कोतवाल सहित 17 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश
कोर्ट के आदेश की अवहेलना, खाकी वर्दी का दुरूपयोग करने, अमानवीय व्यवहार करने व दबंगई के बल पर पत्नी को पति के घर से बाहर निकाल देने के मामले में सिविल कोर्ट के एससी-एसटी न्यायालय ने तत्कालीन शहर कोतवाल राकेश सिंह सहित 17 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शनिवार की दोपहर दो बजे मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। वादी पक्ष सरोज देवी की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज राय हंस ने पैरवी की है। मामला नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत काजीपुरा का है। न्यायालय के आदेश के बाद फिलहाल पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।



















Your IP Address : 216.73.216.218