Breaking News

जेएनसीयू कैंपस: नवनियुक्त कुलपति प्रो. एन. के. शुक्ला का में भव्य स्वागत


बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) में सोमवार को नवनियुक्त कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ला का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता को भावपूर्ण विदाई भी दी गई। जिसमें शिक्षको ने उन्हें विवि के लिए मिल का पत्थर बताया।

आरटीआई आवेदन करने के लिए Visit उत्तर प्रदेश आरटीआई ऑनलाइन
अपना खोया/चोरी हुआ मोबाइल फ़ोन ब्लॉक करें Visit CEIR
धोखाधड़ी कॉल या एसएमएस की रिपोर्ट करें Visit CHAKSHU
अपने नाम पर मोबाइल कनेक्शन जानें Visit TAFCOP

जेएनसीयू परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्यों, शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने नए कुलपति का अभिनंदन किया। अपने संबोधन में कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ला ने विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध और तकनीकी विकास को बढ़ावा देने को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने जेएनसीयू को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प भी व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रियंका सिंह, डॉ. सरिता पाण्डेय, डॉ. स्मिता, डॉ. शैलेन्द्र सिंह, प्रो. जैनेन्द्र पाण्डेय, प्रो. बृजेश सिंह, प्रो. दयालानंद राय, प्रो. सानंद सिंह, प्रो. अखिलेश राय, प्रो. मान सिंह और लल्लन सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार साझा किए। समारोह के दूसरे चरण में पूर्व कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता कों शिक्षकों एवं छात्रों ने भावपूर्ण विदाई दी।


समारोह के दूसरे चरण में पूर्व कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता को माल्यार्पण, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह प्रदान कर विदाई दी गई। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल के दौरान विश्वविद्यालय में किए गए सराहनीय कार्यों की सराहना की। अब तक का सर्वश्रेष्ठ कुलपति बताया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनुराधा राय ने किया। डॉ. पुष्पा मिश्रा ने स्वागत भाषण दिया, जबकि कुलसचिव एस.एल. पाल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

इस कार्यक्रम में वित्ताधिकारी आनंद दुबे, डॉ. विनीत सिंह, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. प्रवीण नाथ यादव, डॉ. नीरज सिंह, डॉ. संदीप यादव, डॉ. छविलाल, डॉ. मनोज सहित विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य, प्रबंधक, शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे।


Enjoy Live Vivid Bharti
Click here for more live radio
Advertisement
7007809707 for Ad Booking
Enjoy Live Mirchi Top 20
Click here for more live radio
Advertisement
9768741972 for Hosting Service
Enjoy Live Bhojpuri Songs
Click here for more live radio

कृपया हमारे वेबसाइट को आगे बढ़ाने के लिए डोनेट करें
donate
donate
Please donate to support our work
Pradeep Gupta
Turns chaos into clarity.