Breaking News

कोर्ट खबर: सिविल कोर्ट की अधिकांश अदालते न्यू कैंपस में भेजने पर वकीलों में आक्रोश, अधिवक्ता चला रहे हस्ताक्षर अभियान


आंदोलन हेतु समर्थन पत्र पर करा रहे हस्ताक्षर


दो फाड़ होने से सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं में मचा हड़कंप

विधि संवाददाता

बलिया: सिविल कोर्ट के सिविल मामलों की सुनवाई को लेकर जजी कैंपस में चर्चाओं का बाजार गर्म है और अधिवक्तागण आक्रोश में है तथा आंदोलन करने के मूड में दिखने लगे है। अधिवक्ताओं का एक गुट बस्ते बस्ते भ्रमण कर आंदोलन के लिए समर्थन पत्र पर अधिवक्ताओं का दस्तखत कराना शुरू कर दिए। उक्त अधिवक्ताओं के समर्थन पत्र में अभी तक दो सौ अधिवक्ताओं का दस्तखत हो चुका है और आगे आंदोलन हेतु दस्तखत जारी है.

आरटीआई आवेदन करने के लिए Visit उत्तर प्रदेश आरटीआई ऑनलाइन
अपना खोया/चोरी हुआ मोबाइल फ़ोन ब्लॉक करें Visit CEIR
धोखाधड़ी कॉल या एसएमएस की रिपोर्ट करें Visit CHAKSHU
अपने नाम पर मोबाइल कनेक्शन जानें Visit TAFCOP


अदालती सूत्रों की माने तो सब्जी मंडी में सिविल के लगभग सभी अदालतें शिफ्ट हो रही है जिसमें सिविल जज(जू डी) पूर्वी, पश्चिमी, सिविल जज (सी डी) अपर सिविल जज(सी डी)समेत लगभग ग्यारह अदालतें नए भवन में शिफ्ट हो रही है आधी कचहरी खाली हो जाएगा। जिसके वजह से अधिवक्ताओं में काफी आक्रोश है। यहां तक कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश से प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सृजित हुआ है तथा उक्त न्यायालय में महिलाओं से संबंधित मामले देखे जाते है प्रधान न्यायाधीश के न्यायालय में फिलहाल लीगल एड क्लीनिक , परामर्श केंद्र , महिलाओं के लिए यूरिन का व्यवस्था , काउन्सिलर, काउंसिलिंग भवन, महिलाओं को एकांत में बैठकर अपने पति से बात करने का कमरा यहां तक कि महिलाओं के लिए स्तन पान की सेपरेट व्यवस्थाओं से लैस है और सब्जी मंडी में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है फिर भी परिवार न्यायालय वहां क्यों शिफ्ट हो रहा है समझ से परे है। सिविल कोर्ट के दो फाड़ होने से अधिवक्ता आक्रोशित है तथा आंदोलन के मूड में है.


त्रिभुवन नाथ यादव एडवोकेट


Enjoy Live Vivid Bharti
Click here for more live radio
Advertisement
7007809707 for Ad Booking
Enjoy Live Mirchi Top 20
Click here for more live radio
Advertisement
9768741972 for Hosting Service
Enjoy Live Bhojpuri Songs
Click here for more live radio

कृपया हमारे वेबसाइट को आगे बढ़ाने के लिए डोनेट करें
donate
donate
Please donate to support our work
Pradeep Gupta
Turns chaos into clarity.