Ballia Breaking News Health Suggestion

एसआईआर की आड़ में मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर की जा रही गड़बड़ियां : कान्हजी


बलिया। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय ‘कान्हजी’ ने रविवार को प्रेस को जारी एक विज्ञप्ति में जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर सरकार को घेरा।उन्होंने कहा कि एसआईआर की आड़ में मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां की जा रही हैं। इतना गहन निरीक्षण होने के बावजूद मतदाता सूची में त्रुटियों की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। भाजपा के लोग संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर जनता के अधिकारों का अतिक्रमण करने पर आमादा हैं, जो लोकतंत्र के लिए अत्यंत घातक और निंदनीय है।

आरटीआई आवेदन करने के लिए Visit उत्तर प्रदेश आरटीआई ऑनलाइन
अपना खोया/चोरी हुआ मोबाइल फ़ोन ब्लॉक करें Visit CEIR
धोखाधड़ी कॉल या एसएमएस की रिपोर्ट करें Visit CHAKSHU
अपने नाम पर मोबाइल कनेक्शन जानें Visit TAFCOP


कान्हजी ने कहा कि महंगाई सुरसा के मुंह की तरह लगातार बढ़ती जा रही है, जबकि सत्ता में बैठे लोग विज्ञापनों और होर्डिंगों के माध्यम से केवल सुनहरे सपने दिखाने में लगे हैं। वास्तविक मुद्दों पर सवाल उठाने वाले लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है।
सपा नेता ने विद्युत व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिजली की खपत प्रतिदिन बढ़ रही है, लेकिन विकास की बड़ी-बड़ी बातें करने वाली सरकार के कार्यकाल में एक भी नया सबस्टेशन तक जनपद में स्थापित नहीं किया गया। भीषण गर्मी के बीच बेहिसाब विद्युत कटौती कर आम जनता क्रूर मजाक किया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि मिड्ढी चौराहा से एनसीसी चौराहा तक की सड़क पिछले दो-तीन वर्षों से खोदी जा रही है, लेकिन आज तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। इससे आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है और कड़ी धूप में आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


Enjoy Live Vivid Bharti
Click here for more live radio
Advertisement
7007809707 for Ad Booking
Enjoy Live Mirchi Top 20
Click here for more live radio
Advertisement
9768741972 for Hosting Service
Enjoy Live Bhojpuri Songs
Click here for more live radio

कृपया हमारे वेबसाइट को आगे बढ़ाने के लिए डोनेट करें
donate
donate
Please donate to support our work
Pradeep Gupta
Turns chaos into clarity.