बाबा बालखंडी नाथ धाम, दिउली में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के आयोजकत्व में चल रही श्री शिव महापुराण कथा के छठे दिन श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से बताया कि अटूट गुरु भक्ति, दृढ़ संकल्प और भगवान शिव पर अटूट विश्वास जीवन को सुखी, संस्कारवान और वैभवशाली बना देता है। उन्होंने कहा कि जब मनुष्य के भीतर आडंबर समाप्त होकर सहजता और सरलता आती है, तब भोलेनाथ की कृपा स्वतः बरसने लगती है। मानव जन्म की महत्ता बताते हुए कहा कि 84 लाख योनियों में केवल मनुष्य योनि ही ऐसी है, जिसमें भगवान शिव को एक लोटा जल अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त होता है। उन्होंने वर्षा की बूंद का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे सीप में गिरकर वही बूंद मोती बन जाती है, उसी प्रकार शिव कृपा से जीवन भी अनमोल बन सकता है। पंडित मिश्रा ने समुद्र से सीख लेने की प्रेरणा देते हुए कहा कि जिस प्रकार समुद्र अनुपयोगी वस्तुओं को बाहर कर देता है और बहुमूल्य रत्नों को अपने भीतर सुरक्षित रखता है, उसी प्रकार मनुष्य को भी दूसरों के दुख-दर्द और विश्वास को हृदय में संजोकर रखना चाहिए। दक्षिणामूर्ति स्वरूप का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि भगवान शिव ने सनक, सनंदन, सनातन और सनत्कुमार ऋषियों की शंकाओं का समाधान मौन रहकर किया और आदिगुरु के रूप में ज्ञान प्रदान किया।
Tag: Ballia
शिव महापुराण कथा : शिव के प्रति समर्पण से मिलता है परम वैभव
बाबा बालखंडी नाथ परिसर में आयोजित शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने शिवत्व व आध्यात्मिक चेतना आदि के बारे में बताया। कहा कि संसार पर भरोसा करने वाले को निश्चित ही धोखा मिलेगा लेकिन जो भोलेनाथ पर भरोसा करता है, उसको कभी धोखा नहीं मिलता है और वह सारे सांसारिक सुखों को भोगते हुए अंत मे इस सांसारिक मोह माया से मुक्त हो जायेगा। कथा का शुभारम्भ पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा व्यासपीठ पर बैठने से पहले विघ्नहर्ता श्री गणेश जी व भोलेनाथ की पूजा करने के बाद किया गया।
पत्रकारिता में निष्पक्षता और सेवा भाव से ही दूर होंगी समाज की विकृतियाँ: दिनेश पाठक
पत्रकारों की लेखनी में निष्पक्षता के साथ अगर सेवा का भाव जुड़ा हो तो पत्रकारिता जगत के लोग समाज की विकृतियों को दूर करने के साथ ही लोगों के कठिन से कठिन समस्याओं के समाधान में सहायक सिद्ध होंगे।” उक्त बातें शनिवार को मीडिया सेंटर अखार पर आयोजित हिंदी पत्रकारिता दिवस की संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश पाठक ने कही।
एसआईआर की आड़ में मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर की जा रही गड़बड़ियां : कान्हजी
समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय ‘कान्हजी’ ने रविवार को प्रेस को जारी एक विज्ञप्ति में जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर सरकार को घेरा।
उन्होंने कहा कि एसआईआर की आड़ में मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां की जा रही हैं। इतना गहन निरीक्षण होने के बावजूद मतदाता सूची में त्रुटियों की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। भाजपा के लोग संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर जनता के अधिकारों का अतिक्रमण करने पर आमादा हैं, जो लोकतंत्र के लिए अत्यंत घातक और निंदनीय है।
आईएमए व बलिया नर्सिंग होम एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला, न्याय का डीएम ने दिया भरोसा
अपूर्वा हॉस्पिटल प्रकरण में बलिया नर्सिंग होम एसोसिएशन व बलिया मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) बलिया का संयुक्त प्रतिनिधिमण्डल जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह से गुरुवार की शाम उनके आवास पर मिला। इस अपूर्वा हॉस्पिटल में हुई घटना की जानकारी देते हुए हॉस्पिटल को विधिक नियमों के विपरीत सील करने तथा चार चिकित्सकों एवं एक स्वर्ग सिधार चुके चिकित्सक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किये जाने की जानकारी देते हुए न्याय की मांग पत्र सौंपा। जिसपर डीएम ने न्याय का भरोसा दिलाया।
यूपी के जिलों में और होगी बारिश, क्या हैं मौसम के जानकारों की भविष्यवाणी
Menu
शुक्रवार की रात से ही मौसम का मिजाज अचानक बदल गया अचानक बदले मिजाज के बीच जमकर हवाएं चलने लगी और बूंदाबादी के साथ मौसम अचानक सर्द होने लगा रात में बूंदाबादी के बाद मौसम थोड़ा शांत हुआ लेकिन शनिवार की सुबह से बारिश की बूंदे ने यूपी सहित पूर्वांचल के समस्त जिलों में झमाझम बारिश कर मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल दिय दिया एसएमएस बारिश के बाद ही बिजली भी आती जाती रही वही आसमान में चमक रहे बिजली की चमक में सबको भयभीत बारिश की बड़ी भूतों बूंद को देखकर लोगों के मन में अलग तरह किया शंका बनी रही



















Your IP Address : 216.73.216.218