हिंदी पत्रकारिता दिवस पर मीडिया सेंटर अखार पर आयोजित हुई भव्य संगोष्ठी
वरिष्ठ पत्रकारों और अतिथियों का अंगवस्त्र, डायरी व कलम देकर किया गया सम्मान
अपना खोया/चोरी हुआ मोबाइल फ़ोन ब्लॉक करें Visit CEIR
धोखाधड़ी कॉल या एसएमएस की रिपोर्ट करें Visit CHAKSHU
अपने नाम पर मोबाइल कनेक्शन जानें Visit TAFCOP
दुबहर/बलिया। “पत्रकारों की लेखनी में निष्पक्षता के साथ अगर सेवा का भाव जुड़ा हो तो पत्रकारिता जगत के लोग समाज की विकृतियों को दूर करने के साथ ही लोगों के कठिन से कठिन समस्याओं के समाधान में सहायक सिद्ध होंगे।” उक्त बातें शनिवार को मीडिया सेंटर अखार पर आयोजित हिंदी पत्रकारिता दिवस की संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश पाठक ने कही।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दिनेश पाठक ने आगे कहा कि आज के दौर में पत्रकारों के समक्ष चुनौतियां कम नहीं हैं, लेकिन इन कठिन चुनौतियों के बीच भी पत्रकारिता के मूल्यों को जिंदा रखने वाले पत्रकार निश्चित रूप से काबिले तारीफ हैं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा एवं उनके उचित पारिश्रमिक के लिए सरकारों को गंभीर होना चाहिए, ताकि वे अपने परिवार की जिम्मेदारियों का कुशलता पूर्वक निर्वाह कर सकें।
इसी क्रम में प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव पुष्पेंद्र तिवारी ने मंच के माध्यम से सरकार से पत्रकारों के हित के लिए ‘मजीठिया आयोग’ की सिफारिशों को तत्काल लागू करने की पुरजोर मांग की। वहीं एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने संगठन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी पत्रकारों से समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जनपद के वरिष्ठ पत्रकार कृष्णकांत पाठक ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि पत्रकारिता का क्षेत्र कांटो और मुश्किलों से भरा है। वर्तमान समय में पूंजीपतियों का पत्रकारिता में प्रवेश इसके मूल स्वरूप के लिए सबसे बड़ा बाधक बन रहा है।
इस भव्य समारोह में जनपद भर से आए विभिन्न समाचार पत्रों के अनेक पत्रकारों एवं आगंतुक अतिथियों को अंगवस्त्र, डायरी तथा कलम भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार के के पाठक ने की तथा कुशल संचालन रणजीत सिंह द्वारा किया गया।
इस गरिमामयी अवसर पर पत्रकारिता जगत और समाज के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से दिग्विजय सिंह, गणेश जी सिंह, नरेंद्र मिश्रा, विवेक सिंह, श्रवण पांडेय, राजीव चतुर्वेदी, नितेश पाठक, सुनील दुबे, आतिश उपाध्याय, धनंजय तिवारी, अजय पांडेय, भानु सिंह, संतोष तिवारी, नागेंद्र तिवारी, अन्नपूर्णानंद तिवारी, संदीप गुप्ता, चिरंतन गुप्ता, त्र्यंबक पांडेय, पन्नालाल गुप्ता, अख्तर अली, पवन गुप्ता, रवीश सिंह, धीरज यादव, बच्चन जी प्रसाद, रामजी गिरी, शंकर चौरसिया, पंचदेव दुबे, विश्वनाथ पांडेय, राधाकृष्ण पाठक, डॉ. सुरेश चंद्र, प्रधान विनोद पासवान, विनोद भारती, श्रीभगवान चौधरी, गंगासागर राम एवं संजय जायसवाल आदि शामिल रहे।
Enjoy Live Vivid Bharti Click here for more live radio
Advertisement 7007809707 for Ad Booking
Enjoy Live Mirchi Top 20 Click here for more live radio
Advertisement 9768741972 for Hosting Service
Enjoy Live Bhojpuri Songs Click here for more live radio
कृपया हमारे वेबसाइट को आगे बढ़ाने के लिए डोनेट करें Please donate to support our work




















Your IP Address : 216.73.217.100