बाबा बालखंडी नाथ धाम में चल रही श्री शिवमहापुराण महाकथा के सातवें दिन राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने कथा स्थल पहुंचकर श्रद्धालुओं का भोजपुरी में अभिवादन किया। मंच पर आते ही उन्होंने कहा, “रउआ सबके प्रणाम। बलिया में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से शिवमहापुराण कथा सुनल बहुत बड़ा सौभाग्य बा। एह पावन आयोजन खातिर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह साधुवाद के पात्र बाड़ें।” उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य केवल कथा श्रवण तक सीमित नहीं होता, बल्कि इससे मनुष्य के भीतर नैतिक और बौद्धिक मूल्यों का विकास होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि कथा से प्राप्त शिक्षाओं को अपने जीवन और संस्कारों में उतारें तथा समाज के अन्य लोगों तक भी पहुंचाएं। तभी समाज का वास्तविक कल्याण संभव हो सकेगा। हरिवंश नारायण सिंह ने कहा कि वह बलिया के अंतिम गांव जयप्रकाश नगर के निवासी हैं और यह जनपद अनेक विभूतियों की जन्मस्थली रहा है।
Madhya Pradesh
शिव महापुराण कथा : शिव की शरण में रहने वाला हो जाता शिवमय
बाबा बालखंडी नाथ धाम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के तत्वावधान में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने शरणागति, संगति और शिव परिवार की महिमा का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को जीवन की सार्थकता का संदेश दिया। कथा प्रारंभ होने से पूर्व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, उनकी माता तेतरी देवी, अनुज धर्मेंद्र सिंह तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने व्यासपीठ का पूजन-अर्चन कर पंडित प्रदीप मिश्रा का स्वागत किया। अपने प्रवचन में पंडित मिश्रा ने कहा कि माता-पिता, गुरु और भगवान शिव की शरण में रहने वाला व्यक्ति जीवन में सुख, शांति और आनंद प्राप्त करता है। उन्होंने मछली और जल का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार मछली जल के बिना जीवित नहीं रह सकती, उसी प्रकार मनुष्य भी ईश्वर और अपने संस्कारों की शरण में रहकर ही जीवन को सार्थक बना सकता है। उन्होंने कहा कि शरणागति ही मनुष्य के जीवन की दिशा तय करती है।
शिव महापुराण कथा : शिव के प्रति समर्पण से मिलता है परम वैभव
बाबा बालखंडी नाथ परिसर में आयोजित शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने शिवत्व व आध्यात्मिक चेतना आदि के बारे में बताया। कहा कि संसार पर भरोसा करने वाले को निश्चित ही धोखा मिलेगा लेकिन जो भोलेनाथ पर भरोसा करता है, उसको कभी धोखा नहीं मिलता है और वह सारे सांसारिक सुखों को भोगते हुए अंत मे इस सांसारिक मोह माया से मुक्त हो जायेगा। कथा का शुभारम्भ पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा व्यासपीठ पर बैठने से पहले विघ्नहर्ता श्री गणेश जी व भोलेनाथ की पूजा करने के बाद किया गया।
सत्ता से बेदखल करने में बलिया की भूमिका होगी अहम
“जन-संवाद”कार्यक्रम में सपा की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह ने भरी हुंकार बलिया। प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में महिलाओं की भूमिका और भागीदारी को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित अतिमहत्वपूर्ण “जनसंवाद”कार्यक्रम घोषित तिथि अनुसार शुक्रवार को नगर के टाउन हाल में आयोजित किया गया। नगर क्षेत्र […]
जलेश्वर सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी हरि सिंह का आत्मसमर्पण
बलिया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलवीर सिंह उर्फ जलेश्वर सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी हरि सिंह ने पांच माह बाद आखिरकार बुधवार को न्यायालय में समर्पण कर ही दिया। हरि सिंह पर जलेश्वर हत्याकांड सहित चार एफआईआर दर्ज थे। जिसमें एक मामले में न्यायालय से बरी हो चुके है। इनके खिलाफ यह मामला उच्च न्यायालय में […]
शहीद मंगल पाण्डेय स्मारक स्थल पर मना आजादी का अमृत महोत्सव
आजादी के अमृत महोत्सव का उद्घाटन कर देश को स्वतंत्र कराने वाले राष्ट्रनायक वीर शहीदों को नमन बलिया। स्वाधीनता के अमृत महोत्सव आयोजन समिति बलिया जिला के तत्वावधान में सन 1857 की क्रांति के अग्रदूत शहीद मंगल पाण्डेय के पैतृक गांव नगवां स्थित शहीद मंगल पाण्डेय स्मारक स्थल पर शनिवार को अमृत महोत्सव का भव्य […]
पीएम मोदी पहुंचे केदानाथ, तो प्रदेश के मंत्री-विधायक मंदिर में
शिवालयों में दर्शन-जलाभिषेक के बाद प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का देखा लाइव बलिया। जहां देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को केदारनाथ पहुंचे और वहां पर विधिवत पूजा-अर्चन किया। उसके बाद तो पूरे प्रदेश के भाजपा विधायक और मंत्री अपने विधानसभा के मंदिरों में पहुंच गए। हुजूम के साथ पहुंचे मंत्री और विधायक ने पूजन अर्चन […]














Your IP Address : 216.73.216.189