दिल्ली पब्लिक कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने खेलकूद में दिखाया मेधा
दिल्ली पब्लिक कान्वेंट स्कूल बहेरी, मिडढ़ा में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियों जैसे बालीबाल, केबड्डी, बास्केट बॉल, सूई-धागा, बँकेट एंड ग्लास, रिवर एंड आउट, 100 मीटर और 80 मीटर रेस आदि की स्पर्धा की गई। इसमें प्राइमरी क्लास से लेकर सीनियर सेकेंडरी क्लास तक के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।