बलिया: दिल्ली पब्लिक कान्वेंट स्कूल बहेरी, मिडढ़ा में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियों जैसे बालीबाल, केबड्डी, बास्केट बॉल, सूई-धागा, बँकेट एंड ग्लास, रिवर एंड आउट, 100 मीटर और 80 मीटर रेस आदि की स्पर्धा की गई। इसमें प्राइमरी क्लास से लेकर सीनियर सेकेंडरी क्लास तक के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

विद्यालय के प्रबंधक शाहिद जहांगीर खान ने कहा कि इस प्रकार खेलकूद कराने से बच्चों का शारीरिक व मानसिक के साथ साथ सर्वांगीण विकास होता है। सहायक प्रबंधक शमीमा ने कहा कि पढ़ाई एवं शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी बच्चों के लिए आवश्यक है।

https://youtu.be/KuEyt5ccPZ4?si=5FZydpe7Z1SMgSsU

https://youtu.be/KuEyt5ccPZ4?si=5FZydpe7Z1SMgSsU

स्कूल की प्रधानाचार्या उषा तिवारी ने कहा कि विद्यालय में खेलकूद के लिए योग्य एवं अनुभवी स्पोर्ट अध्यापक कार्यरत है, जो बच्चों को ट्रेनिंग देने का कार्य करते है। इस मौके पर पुरस्कृत बच्चों में अमीर, अबान, सलीम, सानिया, रोशनी शामिल रहे। महिला कबड्डी में रेड टीम एवं बालीबाल में रेहान एंड टीम विजयी रही। सभी विजेताओं को मेडल एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वाहिद सहदेव, पूजा तिवारी, सना आदि मौजूद रहे.