रूपा सिंह जिला सलाहकार समिति (DACYP) के सदस्य के रूप में नामित
बलिया : केन्द्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की संस्तुति पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ज़िला मंत्री रूपा सिंह क़ो सामाजिक सेवा, युवा कार्य, शिक्षा, संस्कृति के क्षेत्र से प्रतिष्ठित व्यक्तित्व के श्रेणी के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र संगठन (ने.यु.के.सं.) से संदर्भित युवा कार्यक्रम पर जिला सलाहकार समिति (DACYP) के सदस्य के रूप में नामित किया गया है। रूपा सिंह के मनोनयन से जनपद के युवाओं में ख़ुशी का माहौल है.इसकी खबर मिलने के बाद रूपा सिंह क़ो बधाई देने वालों का ताँता लगा हुआ है.नेहरू युवा केंद्र संगठन के डायरेक्टर जनरल नितेश कुमार मिश्र इस आशय का पत्र लिखा है.
जिसमे उल्लेख किया गया है कि आपको माननीय केन्द्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर जी द्वारा सामाजिक सेवा, युवा कार्य, शिक्षा, संस्कृति के क्षेत्र से प्रतिष्ठित व्यक्तित्व के श्रेणी के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र संगठन (ने.यु.के.सं.) से संदर्भित युवा कार्यक्रम पर जिला सलाहकार समिति (DACYP) के सदस्य के रूप में नामित किया गया है। DACYP के एक नामांकित सदस्य के रूप में, आपका योगदान आपके जिले में युवा विकास से संबंधित महत्वपूर्ण मामलों पर मार्गदर्शन, सलाह और नए दृष्टिकोण प्रदान करने में महत्वपूर्ण होगा। हालाँकि यह भूमिका सलाहकारी प्रकृति की है और इसमें कोई मौद्रिक लाभ या अन्य अधिकार का प्रावधान नहीं हैं, परंतु यह युवा लोगों के जीवन में सार्थक योगदान देने और समुदाय में युवा कार्यक्रमों के भविष्य को आकार देने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है। जैसा कि ज्ञातव्य है कि भारत के माननीय प्रधान मंत्री जी द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर, 2023) को कर्तव्य पथ, नई दिल्ली में आजादी का अमृत महोत्सव के समापन कार्यक्रम के दौरान MY Bharat को लॉन्च किया गया। प्रधानमंत्री जी द्वारा MY Bharat के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म वाली एक स्वायत्त संस्था https://www.mybharat.gov.in/ का भी शुभारंभ किया गया। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में स्वयंसेवी कार्यक्रमों और अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रमों से जोड़ने में सहायक होगा। इससे युवा समुदाय के साथ जुड़ सकेंगे, विकासात्मक कार्यों में भाग ले सकेंगे और नेतृत्व कौशल भी विकसित कर सकेंगे। ऐसी गतिविधियों में युवाओं की भागीदारी पूरी तरह से स्वैच्छिकता के आधार पर है और इस संदर्भ में किसी भी पारिश्रमिक की परिकल्पना नहीं की गई है।

परिशिष्ट-1 के मुताबिक ये होंगे कार्य
भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय के एक स्वायत्त संगठन, नेहरू युवा केंद्र संगठन के तत्वावधान में गठित एक समिति है। जिला कलेक्टर की अध्यक्षता वाली समिति इसमें निम्न महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है:
एनवाईकेएस कार्यक्रमों के कार्यान्वयन का समर्थन करनाः इसमें जिले में एनवाईके द्वारा की गई युवा-उन्मुख पहों के हेतु मूल्यवान सलाह और सिफारिशें प्रदान करना शामिल है।• एक प्रभावी युवा आंदोलन को सुविधाजनक बनानाः DACYP द्वारा जिले के युवाओं की महसूस की गई जरूरतों की पहचान करता है और उन्हें संबोधित करने के लिए सभी हितधारकों की भागीदारी के साथ एक प्रभावी युवा आंदोलन बनाने में मदद करता है।
कार्यक्रम समन्वय को बढ़ानाः DACYP ने.यु.के.सं. और अन्य सरकारी विभागों, गैर-सरकारी संगठनों और युवा विकास पहल में शामिल एजेंसियों के बीच अंतर को पाटने और प्रभावी सहयोग के लिए संसाधन जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
Comments
No comments yet.