श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में नूतन विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहर में निकाला भव्य कलश यात्रा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की रचना के अनुसार श्रीराम मंदिर, नूतन विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महा जनसम्पर्क अभियान बलिया समिति के निर्देशन व विश्व हिंदू परिषद के संयोजकत्व में बलिया में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में नूतन विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर घर घर पूजित अक्षत प्रदान किया जाना है। इस दौरान प्राण प्रतिष्ठा में हर-घर की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आज शनिवार को पूजित अक्षत कलश यात्रा का आयोजन किया गया।