बलिया :   समाजवादी शिक्षक महासभा के राष्ट्रीय सचिव व भीमराव अंबेडकर प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. लल्लन सिंह के जिले में प्रथम आगमन पर अधिवक्ता सभा व समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लाद कर जोरदार स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की सरकार शिक्षा का व्यवसायीकरण करने में लगी हुई है.

इस मौके पर डॉ. लल्लन सिंह ने कहा कि पूरे देश में अस्थिरता का माहौल कायम किया जा रहा है.समाज की एक वर्ग को हमेशा परेशान किया जा रहा है. यह सरकार झूठ के सिद्धांतों पर चलकर युवाओं के भविष्य खिलवाड़ कर रही है. शिक्षा के क्षेत्र में किसी प्रकार का ऐसा ठोस कार्य नहीं किया गया जिससे गांव गरीब व मध्यमवर्गीय परिवार का बेटा आईआईटी व इंजीनियरिंग कर सके. बल्कि नई शिक्षा नीति लागू करके गरीबों, पिछड़ों व अन्य समाज के लोगों को तकनीकी और बुनियादी शिक्षा से वंचित करने का कुचक्र देश में चल रहा है. अगर यह स्थिति रही तो युवा सड़कों पर भीख मांगने के लिए विवश होंगे.

इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव राम विचार यादव, बृजकेश पाल, प्रदेश सचिव अवध नारायण यादव, प्रदेश सचिव हरदयाल उर्फ कमलेश यादव,  विजय बहादुर यादव, संतोष यादव, अवधेश तिवारी, विवेकानंद यादव, नन्दजी राजभर, धीरज ठाकुर, प्रवीण यादव, योगेश्वर यादव, सुभाष यादव, अमन यादव, धनेश गुप्ता आदि मौजूद रहे. संचालन हरदयाल उर्फ कमलेश यादव तथा अध्यक्षता विजय बहादुर यादव ने किया.