बलिया : मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल के न्यायाधीश प्रमोद कुमार की तबीयत शुक्रवार की रात में अचानक खराब होने से लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई. इसकी जानकारी होते ही जनपद के अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई. उनके निधन से दुःखी न्यायिक अधिकारीगण ने शनिवार को केंद्रीय सभागार में 2 मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.

जिला जज अशोक कुमार सप्तम के अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में वकीलों और न्यायिक अधिकारियों ने गहरा दु:ख जताया. इस दौरान दो मिनट का मौन रखा तथा गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया. बताया जाता है कि मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल के जज प्रमोद कुमार की तबीयत शुक्रवार की रात में अचानक खराब हो गई. उनकी तबीयत खराब होने पर लखनऊ भेजा गया. रास्ते में मऊ जाते-जाते उन उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. जिससे उन्हें शारदा नारायण अस्पताल मऊ में भर्ती कराया गया. जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
इसकी जानकारी होने पर जनपद के न्यायिक अधिकारियों तथा अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई. इस मौके पर जिला जज के आलावा डीजे तृतीय हुसैन अहमद अंसारी, रविकिरण सिंह, प्रथम कांत, महेश चंद वर्मा, नीलम ढाका, राहुल दुबे, हरिश्चंद्र, सिविल जज सर्वेश कुमार मिश्रा, एसीजेएम प्रथम तपस्या त्रिपाठी, कविता कुमारी, विराटमणि त्रिपाठी, संजय गौड़, अवनीश कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, चंदन सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, अनिल कुमार मिश्र, उर्फी आजमी, विवस्वान प्रकाश, अशोक कुमार उपाध्याय, मनोज कुमार पांडेय, डॉ. कुमार विनोद, अनिल सिंह, आदित्य प्रसाद, अशोक कुमार पांडेय, संजय श्रीवास्तव, अमित कुमार, मोहम्मद फैसल आदि मौजूद रहे. वहीं दोनों बार संगठन के अधिवक्ता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे.
Comments
No comments yet.