
बलिया। शोतोकान कराटे एसोसिएशन की वार्षिक बैठक रविवार को सनबीम स्कूल अगरसण्डा बलिया में किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का गठन किया गया। जिसमें संरक्षक के रूप में प्रमोद सराफ, अध्यक्ष डॉ कुंवर अरुण सिंह( डायरेक्टर सनबीम स्कूल), उपाध्यक्ष कृष्णमोहन यादव,(खेल प्रशिक्षक द होराइजन), कोषाध्यक्ष सुमित पाठक, महासचिव एलबी रावत, संयुक्त सचिव कमल यादव, वारिश अली, अर्जुन पाण्डेय, लिगल एडवाइजर एडवोकेट प्रदीप गुप्ता, मीडिया प्रभारी शशिकांत ओझा तथा सदस्य प्रीतम वर्मा, सुनील यादव, निक्की यादव, करन सिंह, आदर्श तिवारी, हनी सोनी को बनाया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ कुंवर अरुण सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा की मैं तन -मन धन से संस्था को आगे बढ़ाने में दृढ़ संकल्पित हूँ तथा यह भी कहा की कोई भी बालक बालिका हो अगर पढ़ाई और खेल में धन बाधित हो रहा है तो उनको अपने विद्यालय में पढ़ाने और खेलाने के लिए तैयार हूँ। इस कार्यक्रम का संचालन सचिव एलबी रावत ने किया।

Comments
No comments yet.