संचारी रोगों के प्रति IRCS ने चलाया जनजागरुकता अभियान
जिलाधिकारी/अध्यक्ष के निर्देशन के क्रम में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी बलिया एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचारी रोग जन जागरूकता अभियान का कार्यक्रम शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय के सभागार में संपन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य चिकित्साधिकारी/उपाध्यक्ष डा० विजयपति द्विवेदी ,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी /सचिव डॉ आनंद कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी सुनील यादव तथा महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ राजेश्वर कुमार ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।