
बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक पड़ोसी व्यक्ति ने महिला के घर में जाकर उसका नहाते समय अश्लील फोटो बना लिया। इसके बाद व्यक्ति ने ब्लैकमेल कर महिला का दुष्कर्म किया और पैसा भी ऐंठा। महिला ने व्यक्ति पर यह आरोप लगाते हुए बांसडीहरोड थाने में इसकी शिकायत की और उचित कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित महिला ने कहा कि मैं बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली हूं। मेरे पड़ोसी अशफाक का मेरे घर में आना जाना था। वह इसी का फायदा उठाकर मेरे घर में आकर मेरा नहाते हुए अश्लील फोटो खींच लिया और अपने एक मित्र के साथ मिलकर मुझे पूरी तरह से ब्लैकमेल किया और मेरा दुष्कर्म करने के साथ ही मुझे पैसा भी लेता गया। पीड़िता ने आगे बताया कि अशफाक और जमशेद दोनों ने मिलकर के मेरा फोटो वायरल किया। मैंने उसे 30,000 रुपए भी दिए, उसके बाद भी उनका डिमांड कम नहीं हुआ. वे पैसे की डिमांड करने और करने लगे. इस मामले में पुलिस अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर पायी है. पुलिस अफसरों का कहना है की मामले की छानबीन चल रही है.

Comments
No comments yet.