हाईकोर्ट का डंडा : आदेश पर चार भाइयों का मकान कराया जमींदोज
इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को बेल्थरारोड तहसील के गौरा ग्राम पंचायत में भीटे पर अवैध कब्जा करने वाले चार भाइयों के मकानों को एसडीएम ने जमीदोंज करा दिया। मौके पर भीमपुरा और नगरा पुलिस के साथ तहसीलदार व लेखपालों की टीम मौजूद रही। इस कार्रवाई के बाद भूमाफियाओं में हड़कंप मचा है।