बलिया के युवा लेखक धर्मराज गुप्ता को उनकी प्रतिष्ठित पुस्तक "याद करूं तो...1942 बलिया की क्रांति" के विभिन्न संदर्भों में वार्तालाप के लिए राष्ट्रपति भवन ने आमंत्रित किया है।वार्तालाप राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और धर्मराज के बीच 11 फरवरी 2024 को 11:45 पूर्वाह्न में राष्ट्रपति भवन में आयोजित है जिसमें उनके सम्मिलित होने की चर्चा से यहां के युवा एवम प्रौढ़ लेखकों में प्रसन्नता व्यापत है।

उल्लेखनीय है कि युक्त पुस्तक को राष्ट्रीय पुस्तक न्यास ने प्रकाशित किया जिसका लोकार्पण एक वर्ष पूर्व विश्व पुस्तक मेला में किया गया। 22 वर्षीय धर्मराज का चयन राष्ट्रीय स्तर पर किया गया था। प्रकाशित होने के बाद उनकी पुस्तक हिंदी भाषा में प्रकाशित सभी पुस्तकों में सबसे अधिक बिकीं। युक्त पुस्तक विश्वस्तरीय पुस्तक संस्थान exotic India ने अपनी पुस्तक सूची में सम्मिलित करके बलियावासी युक्त युवा लेखक को सम्मानित किया है। धर्मराज गुप्ता को उनकी अभूतपूर्व उपलब्धियों पर बधाइयों का ताँता लगा हुआ है।