नगर के स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजन कर मनाया संघ का स्थापना दिवस
सौरज धीरज तेहि रथ चाका,सत्य शील दृढ़ ध्वजा पताका।बल बिबेक दम परहित घोरे,छमा कृपा समता रजु जोरे।" ऐसे मंत्र को गुंजायमान करने वाले मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचन्द्र जी के द्वारा किये गए विजयशालिनी शक्ति का प्रकट दिवस व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्थापना के पावन दिवस दशहरा व विजयादशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया नगर के स्वयंसेवकों द्वारा शस्त्र पूजन कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ डॉ. रामविचार रामरति सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रामपुर उदयभान के प्रांगण में मनाया गया।