Ram Mandir Pran Pratishtha: अभिजीत मुहूर्त में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा
Ram Mandir Pran Pratishtha : देश के राम भक्तों का करीब 500 साल लंबा इंतजार आज खत्म हो गया। मर्यादापुरुषोत्तम प्रभु श्री राम अयोध्या में विराजमान हो गए हैं। मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कर दी। भगवान रामलला अपने भव्य मंदिर में विराज चुके हैं। अभिजीत मुहूर्त में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हुई है। 84 सेकंड के शुभ मुहूर्त में पीएम मोदी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की। प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला की पहला वीडियो सामने आया है।