Skip to content
Thursday, September 17, 2026

Section

Crime

IMG-20240429-WA0230-1
Breaking News Crime

पुलिस को चकमा देकर आरोपी ने कोर्ट में किया समर्पण,भेजा जेल

खेजुरी बाजार में सरेआम बृजेश सिंह की दिन में हुई थी नृशंस हत्या विधि संवाददाता बलिया: दो माह 20दिनों पूर्व खेजुरी बाजार में बृजेश सिंह नामक युवक को साढ़े ग्यारह बजे दिन में सरेआम पीट-पीट कर हत्या करने के मामले म...

22 Jul 2024 1 min read
IMG-20240720-WA0171
Breaking News Crime

एक पेड़ मां के नाम -बलिया में पर्यावरण को बचाने और हरियाली बढ़ाने के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 20/07 2024 दिन शनिवार को जिलाधिकारी बलिया के निर्देशन के क्रम में एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलिया के आदेशानुसार प्रभारी मुख्य चिकित्स...

20 Jul 2024 2 min read
pngtree-breaking-news-vector-label-png-image_8759782
Breaking News Crime

पुलिस से बेखौफ़ चोरों ने दिन में ही घर में घुसकर लाखों के जेवरात उड़ाए, केस दर्ज

शहर कोतवाली क्षेत्र में चोरों का आतंक सिर चढ़कर बोलने लगा है. पुलिस से बेखौफ़ चोरों ने मंगलवार को दिनदहाड़े एक शिक्षक के मकान में घुसकर जेवरात सहित लाखों के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया. इस घटना कि जानकारी शिक्षक के घर लौटने पर हुई. जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज खांगला गया. इस मामले शिक्षक कि तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दिया है. लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका है.शहर कोतवाली क्षेत्र के आनन्द नगर निवासी ज्ञान प्रकाश उपाध्याय ने अपने आवास पर चोरी होने कि सूचना देकर रिपोर्ट करायी है.

17 Jul 2024 2 min read
IMG_20240630_135041
Breaking News Crime

राष्ट्रीय लोक अदालत : कुल पैंतालीस हजार, चार सौ बयासी मामले हुए निस्तारित

दीवानी न्यायालय के कैंपस में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान दीवानी ,फौजदारी, बैंक राजस्व समेत समस्त पैंतालीस हजार, चार सौ बयासी वादों को सुलह समझौता के आधार पर निबटारा कराया गया और समझौता धनराशि बारह करोड़, सत्ताइस लाख दो हजार तीन सौ ग्यारह रूपये सत्रह पैसे लगाया गया। तथा छः करोड़ ,तेरह लाख, सत्तर हजार ,एक सौ पैंसठ रूपये वसूल किया गया.

14 Jul 2024 5 min read
navbharat-times-1
Breaking News Crime

सीएम योगी के फोटो पर किसने पोती कालिख, एसओ ने तत्काल हटवाया कालिख

बलिया : बलिया वाराणसी राजमार्ग पर बलिया-गाजीपुर रोड पर लगे स्वागत द्वार लगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी के फोटो पर कालिख पोतने का मामला प्रकाश में आया है। इस प्रकरण को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे, हालांकि कुछ लोगों का कहना है की प्रशासन के अफसरों ने ही चुनाव आचार संहिता के मद्देनज़र सीएम योगी के चेहरे पर कालिख पोतवा दिया था. लेकिन लोकसभा चुनाव बीतने के बाद शायद प्रशासन के अफसरों को याद नहीं रहा. अब लोग तरह तरह के कयास लगा रहे है.

14 Jul 2024 2 min read
pngtree-breaking-news-vector-label-png-image_8759782
Breaking News Crime

बलिया पुलिस ने बिहार जाने वाली शराब को पकड़ा, एक आरोपी भी गिरफ्तार

बैरिया थाने पर तैनात एसएसआई सुशील कुमार दूबे ने अपनी पुलिस टीम के साथ रविवार की रात में 100 पेटी 8 पीएम फ्रूटी बकुलहा रेलवे क्रॉसिंग से उस समय बरामद किया, जब बिहार में तस्करी करने के लिए पिकअप पर लाद कर सरयू तट पर नाव पर लादने के लिए ले जाया जा रहा था। शराब के साथ पुलिस ने पिकअप को जब्त करते हुए चालक मारकंडेय सिंह यादव पुत्र रघुवीर यादव (निवासी नौका गांव माझा थाना रेवती) को गिरफ्तार कर लिया है। उसे सम्बंधित धाराओं में चालान कर दिया है.

08 Jul 2024 2 min read
IMG-20240629-WA0076-1
Breaking News Crime

कलेक्ट्रेट सभागार में मनाया गया व्यापारी कल्याण दिवस

जिलाधिकारी रवींद्र कुमार के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज की अध्यक्षता में राज्य कर, विभाग बलिया द्वारा दानवीर भामाशाह जयंती को *व्यापार कल्याण दिवस* के रूप में मनाया गया।यह कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी ने भामाशाह की फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया।यहां पर कलेक्ट्रेट सभागार के बरामदे में विभिन्न विभागों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादों के स्टाल लगाए गए थे, जिसका मुख्य विकास अधिकारी ने अवलोकन भी किया।

29 Jun 2024 2 min read
sddefault-1
Breaking News Crime

रिश्वत लेने के आरोप में सीएमओ का स्टेनो गिरफ्तार

फाइल निस्तारित करने के नाम पर 40 हजार रुपये घूस लेते हुए गुरुवार को एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने सीएमओ आफिस के चर्चित स्टेनो अनिल चौबे को रंगेहाथ दबोच लिया। टीम के लोगों ने अनिल चौबे से कड़ाई के साथ पूछताछ की। इसके बाद उसे लेकर टीम के लोग शहर कोतवाली में पहुंचे जहां कागजी कार्रवाई पूरी की गई। इस कार्रवाई से पूरे सीएमओ आफिस के कर्मचारियों में हड़कम्प मचा हुआ है।

21 Jun 2024 2 min read
IMG-20240620-WA0011
Breaking News Crime

अधिवक्ता वरुण के असि. डिफेंस काउंसिल नियुक्त होने पर ख़ुशी

। दुबहर क्षेत्र के सहोदरा निवासी वरुण कुमार पांडेय अधिवक्ता को असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल नियुक्त होने पर जिला एवं सत्र न्यायालय के अधिवक्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया है. श्री पांडेय ने बताया कि शासन के मंसा के अनुरूप हमारा उद्देश्य यही है कि जितने भी लोग न्याय से वंचित है, उनको न्याय दिलाना ही पहली प्राथमिकता है। बधाई देने वालों में क्रिमिनल एंड रिवेन्यू बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्रा  वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक सिंह, अमित चौबे, विनय तिवारी, पंकज गुप्ता, नंदलाल सिंह, कमलेश चौबे, कुलदीप दुबे, विपिन कुमार आदि रहे।

20 Jun 2024 1 min read
breaking-news-background-studio-d-rendering-background-perfect-any-type-news-information-presentation-165197054
Breaking News Crime

कटहल तोड़ने के विवाद में चले ईंट पत्थर, दोनों पक्ष के 10 लोग घायल

प्रशासन के मनाही के बावजूद विवादित जमीन में लगे पेड़ से कटहल तोड़ने को लेकर दो पक्षों में पहले कहासुनी हुई, इसके बाद दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान जमकर चले ईंट पत्थर में दोनों पक्षों से करीब 10 लोग घायल है। एक पक्ष, दूसरे पक्ष पर तमंचा से गोली चलाने का आरोप लगाया है। घटना बैरिया थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव की है।

18 Jun 2024 2 min read
pngtree-breaking-news-vector-label-png-image_8759782
Breaking News Crime

ब्रेकिंग न्यूज बलिया के आनंद नगर मोहल्ले में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सनसनी

यूपी के बलिया जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ले में किराया के मकान पर रह रहे एक युवक ने रविवार की देररात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं मृतक के परिजनों को घटना की सूचना से अवगत कराया। मृतक की शिनाख्त विशाल सैनी 22 वर्ष पुत्र सुनील सैनी निवासी नौबतपुर थाना सैईदराजा जिला चंदौली के रूप में की गई।

03 Jun 2024 2 min read
6654b127707d5-cyclone-remal-271454691-16x9-1
Breaking News Crime

कोलकाता के समुद्री तट पर रेमल चक्रवात का लैंडफॉल शुरू, NDRF मुस्तैद, पूर्वांचल में बारिश ने दी राहत

कोलकाता के समुद्री तट पर रेमल चक्रवात का लैंडफॉल शुरू हो गया है. इलाके में NDRF की टीमें मुस्तैद कर दी गयी है. रेमल का असर पूर्वांचल में भी देखने को मिला. मंगलवार को रेमल का असर यूपी के पूर्वांचल इलाके साफ देखने को मिला. करीब पण बजे शाम को झमाझम बारिश ने लोगो को भीषण गर्मी से राहत दिलायी.

27 May 2024 2 min read