Skip to content
रविवार, 01 नवम्बर 2026 | 10:08 PM
समाचारबैंक खबरों का भरोसेमंद बैंक

Section

Crime

breaking-news-background-studio-d-rendering-background-perfect-any-type-news-information-presentation-165197054
Breaking News Crime

Court News: गोली मारने के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

बेखौफ बाइक सवार बादमाशों ने गोली मारकर किए थे लहूलुहान ए सी जे एम ने आरोपी को जेल भेजने का दिया आदेश विधि संवाददाता बलिया* 13अप्रैल को यानी 27दिनों पूर्व सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के मुख्य निकास द्वार पर देर...

12 May 2024 2 min read
IMG-20240429-WA0230
Breaking News Crime

कोर्ट ने जांच के लिए नमूने को भेजा कोलकत्ता लैब

औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम के तहत जॉनसन बेबी पाउडर को पुनः जांच कराने को औषधि निरीक्षक द्वारा दिया गया प्रकीर्ण वाद की अर्जी पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शांभवी यादव ने अर्जी को स्वीकार करते हुए नमूने व डी डी को निदेशक केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला 3 किड स्ट्रीट कोलकत्ता पश्चिम बंगाल भेजवाने हेतु आदेश पारित कर दी है। तथा जांच आख्या सहित सुनवाई की अग्रिम तिथि भी मुकर्रर कर दी है।

12 May 2024 1 min read
FB_IMG_1715516249553
Breaking News Crime

टीडी कालेज के छात्रनेता शिप्रान्त को बदमाशों ने मारी गोली, तीन नामजद व 3-4 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा द

सुखपुरा थाना अंतर्गत हनुमानंगज (जीराबस्ती) के समीप बुलेट सवार टीडी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शिप्रान्त सिंह गौतम को गोली मारने के मामले में पुलिस ने तीन नामजद व 3-4 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई घायल छात्र नेता के पिता की तहरीर के आधार पर की है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल व अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। इस मामले में एसपी देव रंजन वर्मा ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है.

12 May 2024 2 min read
IMG-20240502-WA0190
Breaking News Crime

जानलेवा कोरोना वैक्सीन मामले को सुप्रीमकोर्ट स्वतः संज्ञान में ले : रामगोविंद

उत्तर प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि जान बचाने के लिए जरूरी बताकर पूरे देश को जानलेवा कोरोना वैक्सीन लगवा देने का मामला नरसंहार जैसा गंभीर अपराध है। इस अपराध में देश की बड़ी शक्तियाँ शामिल हैं। इसलिए सुप्रीमकोर्ट इसे स्वतः संज्ञान में लेकर जांच कराए और उन सभी लोगों पर नरसंहार का मुकदमा चलाए जो इसमें लिप्त रहे हैं।

02 May 2024 3 min read
18_01_2022-18bal_15_18012022_248-c-2_22393964_231723
Breaking News Crime

बलिया शहर: कटहल नाला से उठ रही दुर्गन्ध, अब तक नहीं बन पाया जुहू चौपटी

एनजीटी व पर्यावरण मंत्रालय के उदासीन रवैया के चलते मांस, मछली के आपशिष्ट फेंक बना रहे गन्दा नाला बलिया : शहर के बीचो-बीच से होकर गुजरने वाला कटहल नाला गर्मी के दिनों में लोगों के लिए परेशानियों का सबक बन चुका ह...

01 May 2024 5 min read
IMG_20240429_223158
Breaking News Crime

वादकारियों को सुलभ व सस्ता न्याय दिलाने को जरुरत :जस्टिस मान्धाता सिंह

युवा अधिवक्ता ही इस कचहरी के भविष्य है इसलिए युवाओं को अधिकाधिक कानून की सीख देना ,बताना और सहयोग करना बुजुर्ग अधिवक्ताओं की नैतिक जिम्मेदारी है क्योंकि युवा वर्ग , जोश में होश न खो बैठे सकारात्मक तरीके से पहल होना इस परिवेश में चुनौती बनता जा रहा है। उक्त उदगार पटना हाईकोर्ट के सेवानिवृत न्यायमूर्ति मांधाता सिंह ने क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किया.

30 Apr 2024 2 min read
1-s2.0-S0269749121015220-ga1
Breaking News Crime

आर्सेनिक पर आप शांत क्यों, चुनाव में कितना बड़ा मुद्दा ?

वैसे तो पुरानी कहावत चली आ रही है कि अगर कभी तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो उसका कारण पानी ही होगा. बहरहाल, पानी की समस्या तो पिछले दिनों में देश के कई इलाकों में देखने को मिली हैं. बैंगलौर से जो खबरें आईं थीं वो दिल दहला देने वाली हैं. लेकिन, इन सब के बीच जहां पानी उपलब्ध है. वहां इससे भी बड़ा संकट मुंह बाए खड़ा है. वह है आर्सेनिक का राक्षस, यह धीरे-धीरे कर के अपनी चपेट में लोगों को ले रहा है. सरकारों का तो क्या कहें, लोगों में भी इसे लेकर कोई खास परेशानी या बेचैनी नहीं है. कहीं से कोई आवाज नहीं. इंटरनेट पर कंटेंट खोजने बैठिए तो पता चलता है कि कुछ एक जानकारी ही उपलब्ध है और उससे भी कोई खास तथ्य पता नहीं चलते हैं.

24 Apr 2024 5 min read
pngtree-breaking-news-vector-label-png-image_8759782
Breaking News Crime

पेशकार के बाद तहसीलदार ने दी तहरीर, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बैरिया तहसीलदार न्यायालय से गायब 85 मुकदमों की पत्रावलियां व पेशी बही प्रकरण में शुक्रवार की देर शाम तहसीलदार सुदर्शन कुमार की तहरीर पर तहसीलदार कोर्ट के पेशकार ओम प्रकाश पटेल व अनुदेशक मनोज कुमार के खिलाफ धारा 409 आईपीसी का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज होने के बाद राजस्व कर्मियों में हड़कंप मच गयी है.

20 Apr 2024 1 min read
IMG-20240415-WA0070
Breaking News Crime

क्रिमिनल बार: अध्यक्ष के पद पर रणजीत सिंह तो महासचिव रामविचार यादव चुने गए

गहमा- गहमी के बीच क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न बलिया: क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव सोमवार को गहमी-गहमी के बीच संपन्न हुआ. देर शाम को मतों कि गणना हुई, जिसमें अध्यक्...

15 Apr 2024 2 min read
img-20240412-wa0091
Breaking News Crime

बाइक सवार बदमाशों दो युवकों को मारी गोली, हालत गंभीर

ब्रेकिंग न्यूज़ : बैरिया थाना क्षेत्र के सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के बाहर शुक्रवार की देर रात बदमाशों ने दो युवकों को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां से दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

13 Apr 2024 1 min read
MixCollage-10-Apr-2024-01-28-PM-6504-2024-04-9d9fd7be1cf659906b55991a5e30816f
Breaking News Crime

बलिया संसदीय सीट के लिए पूर्व पीएम चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर पर भाजपा ने जताया भरोसा

बागी धरती के बलिया संसदीय सीट पर काफ़ी मंथन के बाद पूर्व पीएम चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर पर भरोसा जताते हुए अपना उम्मीदवार घोषित किया. राज्यसभा नीरज शेखर को टिकट मिलने के बाद जनपद भर के भाजपा कार्यकर्ताओं में ख़ुशी है. हालांकि बलिया के मतदाताओं को साधना इस बार सबसे बड़ी चुनौती होगी. इस बार भाजपा ने अपने सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त का टिकट काटकर नया चाल चला है.भारतीय जनता पार्टी बलिया संसदीय क्षेत्र में अपने घटते जनाधार को लेकर काफी चिंतित दिख रही है। यही कारण है कि बलिया मे ऐतिहासिक रूप से विकास कार्यों को कराने वाले दिग्गज सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त का टिकट काटकर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र राजयसभा सदस्य नीरज शेखर को दिया है।

10 Apr 2024 4 min read
1-15
Breaking News Crime

अचानक सादे वेश में पहुंचे अफसरों ने पकड़ लिया 1220 केन एक्सपायर्ड बीयर

शहर कोतवाली थाना पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 1220 केन (610 लीटर) एक्सपार्यड बीयर बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों बदमाशों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया।पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को मुखबिर ने सूचना दी कि आर्य समाज रोड माल गोदाम तिराहे के पास स्थित बीयर की दुकान में ओवर रेट बीयर की बिक्री हो रही है।

06 Apr 2024 2 min read