Skip to content
बुधवार, 04 नवम्बर 2026 | 12:10 AM
समाचारबैंक खबरों का भरोसेमंद बैंक

Section

Breaking News

हर्ष
Breaking News Crime

आरके मिशन स्कूल में गणतंत्र दिवस का पर्व भव्यता से मना

जनपद के प्रसिद्ध आरके मिशन स्कूल (सागरपाली) बलिया में गणतंत्र दिवस का पर्व बहुत ही भव्यता से मना। विद्यालय के प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव ने झंडारोहण किया। कड़ाके की ठंड में भी बच्चों ने मनोभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।आरे मिशन स्कूल के प्रिंसिपल रत्नेश लाल ने बच्चों को गणतंत्र दिवस की महत्ता बताई।

27 Jan 2024 1 min read
IMG-20240126-WA0284-1024x585-1
Breaking News Crime

सनबीम स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस

75वां गणतंत्र दिवस अगरसंडा स्थित सनबीम स्कूल में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जूनियर एवं सीनियर क्लास के बच्चे उपस्थित थे। मुख्य अतिथि सचिव अरुण अरुण सिंह ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात सीनियर क्लास के बच्चों ने एक से बढ़कर एक अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया।

27 Jan 2024 1 min read
Breaking News

कलेक्ट्रेट परिसर व दीवानी न्यायालय में लहराया तिरंगा

इस मौके पर सिविल बार एसोसिएशन में अध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने ध्वजारोहण किया. वहीं कलेक्ट्रेट परिसर में सेंट्रल ब बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रियंक सिंह तथा सचिव उमेश प्रताप गुप्ता ने ध्वजारोहण किया वहीं टैक्स बार एसोसिएशन परिसर में टैक्स भर के अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण किया. ध्वजारोहण के उपरांत अधिवक्ताओं तथा कर्मचारियों के बीच मिष्ठान वितरित किया गया.

26 Jan 2024 2 min read
IMG-20240126-WA0067
Breaking News Crime

तीन राउंड सैल्यूट फायरिंग करके देश के तिरंगे को किया नमन

मो0 फहीम कुरैशी क्षेत्राधिकारी रसड़ा द्वारा परेड कमांडर प्रथम के रुप में तथा प्रतिसार निरीक्षक श्री सुभाष चन्द्र यादव द्वारा परेड कमाण्डर द्वितीय व श्री उदय राम तिवारी सुबेदार मेजर पुलिस लाइन बलिया द्वारा भव्य परेड का नेतृत्व किया गया ।* परेड में नागरिक पुलिस, महिला पुलिस, यातायात पुलिस व शस्त्र तथा झांकियों में मोटरसाइकिल दस्ता, डायल 112, फोरेन्सिक टीम, स्वाट टीम, वायरलेस विभाग, अग्निशमन दल, दंगा नियंत्रण बल, प्रिजन वाहन, पुलिस बैण्ड आदि शामिल रही । परेड में कुल 18 टोलियों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।

26 Jan 2024 6 min read
IMG-20240126-WA0047
Breaking News Crime

नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर माल्देपुर में धूमधाम से मनाया गया 75वाॅ गणतंत्र दिवस

. रामविचार रामरती सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रामपुर उदयभान बलिया में 75वाँ गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. स्वस्तिका पांडेय ने ध्वजारोहण किया, विशिष्ट अतिथि व मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्षप्रान्त के सह प्रान्त संयोजक कुटुंब प्रबोधन संजय शुक्ल ने अपने संबोधन में बालिकाओं को भारत के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताते हुए कहा कि हमारा इतिहास संघर्षों का रहा है।

26 Jan 2024 5 min read
सुरहा ताल
Breaking News Entertainment

भृगुनगरी में हैं पर्यटन के विविध आयाम: विकसित कर बनाया जा सकता है पर्यटन का हब

Surha Tal: उत्तर प्रदेश और बिहार का सीमावर्ती जिला बलिया आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है. ‘बागी बलिया’ के नाम से मशहूर यह जिला 1857 की क्रांति के महानायक मंगल पांडेय, स्वतंत्रता सेनानी चित्तू पांडेय समेत कई क्रांतिवीरों की जन्मस्थली है. इतना ही नहीं, बलिया का नाम पौराणिक समय से ही है. यहां के संत दर्दर मुनि और भृगु मुनि का नाम बड़े तपस्वियों में लिया जाता है. इसी जिले में स्थित है एक प्राकृतिक झील ‘सुरहा ताल’. चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से. सुरहा ताल की प्राकृतिक छटा और दूर-दूर से आने वाले देशी-विदेशी पक्षियों की कलरव सैलानियों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित करने की क्षमता रखती है. सर्दियों के दिनों में यहां लाखों की संख्या में सैलानी पक्षी आते हैं, जिन्हें देखने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं.

24 Jan 2024 9 min read
pngtree-breaking-news-vector-label-png-image_8759782
Breaking News Health

आल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन का पूरे भारत में विरोध प्रदर्शन, मनाया काला दिन

ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसीएशन AISMA के बैनर तले केंद्रीय और जोनल नेतृत्व के आह्वान पर आज पूरे देश मे प्रत्येक स्टेशन पर स्टेशन मास्टर्स ने काली पट्टी बांधकर अपना दुःख व विरोध प्रकट किया। यह विरोध प्रदर्शन कुछ माह पूर्व घटित ओडिशा के बालासोर दुर्घटना के बाद की गई अन्यायपूर्ण व तानाशाहीपूर्ण प्रशासनिक कार्यवाही के विरोध में हुआ है।

23 Jan 2024 2 min read
breaking-news-background-studio-d-rendering-background-perfect-any-type-news-information-presentation-165197054
Breaking News Health

नगर के कपड़े कि दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान स्वाहा

शहर के गुरूद्वारा रोड स्थित सरस्वती साड़ी हाउस कला जोन के गोदाम में सोमवार की शाम पटाखे की चिंगारी से लगी आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया है। घटना में गोदाम समेत शोरूम में रखे लाखों का रेडिमेड कपड़े व कीमती साड़ियां जलकर राख हो गया। कुछ ही देर आग ने विकराल रुप धारण कर लिया और समूचे मकान को आगोश में ले लिया।

23 Jan 2024 2 min read
FB_IMG_1705913806657
Breaking News Crime

Ram Mandir Pran Pratishtha: अभिजीत मुहूर्त में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा

Ram Mandir Pran Pratishtha : देश के राम भक्तों का करीब 500 साल लंबा इंतजार आज खत्म हो गया। मर्यादापुरुषोत्तम प्रभु श्री राम अयोध्या में विराजमान हो गए हैं। मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कर दी। भगवान रामलला अपने भव्य मंदिर में विराज चुके हैं। अभिजीत मुहूर्त में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हुई है। 84 सेकंड के शुभ मुहूर्त में पीएम मोदी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की। प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला की पहला वीडियो सामने आया है।

22 Jan 2024 1 min read
waste-management-consultant-and-training-500x500-1
Breaking News Health

सूबे के सरकारी अस्पतालों में BMW के नियमों का पालन नहीं हो रहा पालन

उत्तर प्रदेश में बायो मेडिकल कचरे के प्रबंधन पर न्यायमूर्ति एसवीएस राठौर की अध्यक्षता वाली निरीक्षण समिति की एक रिपोर्ट नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के समक्ष प्रस्तुत की गई। रिपोर्ट शैलेश सिंह बनाम शीला अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर और अन्य के मामले में मूल याचिका संख्या 710/2017 में पारित एनजीटी के आदेश के अनुपालन में थी।

21 Jan 2024 3 min read
IMG-20240121-WA0009
Breaking News

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आर के मिशन स्कूल बलिया में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र के वृतांत पर मनोहारी झांकी की प्रस्तुति

बलिया में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में मर्यादा पुरुषोत्तम के संपूर्ण व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ श्री हर्ष श्रीवास्तव ( प्रबंधक आर के मिशन स्कूल) बलिया के द्वारा प्रभु श्री रामचंद्र जी के चित्र पर माल्यार्पण व तत्पश्चात दीप प्रज्वलन कर किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम का जीवन अनुकरणीय है और हमारे ग्रंथ चाहे वह रामायण हो या महाभारत हमें समस्याओं को हल करने की सीख देते हैं।

21 Jan 2024 2 min read