
बलिया. जिले के सभी कार्यालय एवं संस्थाओं में 75 वां गणतन्त्र दिवस पूरे धूम-धाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया. इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को संविधान की गरिमा के अनुरूप पालन करने की शपथ दिलाई है. इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानी परिवार के आश्रितों को सम्मानित भी किया गया वहीं सिविल कोर्ट परिसर में जिला जज अशोक कुमार सप्तम ने ध्वजारोहन किया.

इसके उपरांत सिविल कोर्ट के कर्मचारी व अधिवक्ताओं को भी संविधान की मूल भावना से अवगत कराया गया. इस मौके पर गोष्ठी भी आयोजित की गई.जिसमें वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया. इस मौके पर क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन में अध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्रा तथा जिला जज अशोक कुमार सप्तम ने ध्वजारोहण किया. इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें इस मौके पर ए डीजे मोहम्मद हुसैन अंसारी ने आजादी के तमाम ताराने सुनाया.जिसका पालन हर हिंदुस्तानी को करना चाहिए इस मौके पर उन्होंने कई गीत भी सुनाएं.

इस मौके पर महासचिव अनिल मिश्र, विनीत मिश्र, वरिष्ठ अधिवक्ता कौशल कुमार सिंह, कमलेश उर्फ़ हरदयाल यादव, अखिलेश कुमार सिंह, अवध नारायण यादव, संतोष सिंह, अभिषेक मिश्र, विवेकानंद पाण्डेय, आदि मौजूद रहे.

इस मौके पर सिविल बार एसोसिएशन में अध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने ध्वजारोहण किया. वहीं कलेक्ट्रेट परिसर में सेंट्रल ब बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रियंक सिंह तथा सचिव उमेश प्रताप गुप्ता ने ध्वजारोहण किया वहीं टैक्स बार एसोसिएशन परिसर में टैक्स भर के अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण किया.

टैक्स बार बलिया के सदस्यों ने हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस के मौके पर जीएसटी भवन के सामने ध्वजारोहन का कार्यक्रम आयोजित किया. इस मौके पर सदस्यों व व्यापारियों में किया मिठाई का वितरण किया गया। टैक्स बार के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने झंडारोहण किया. इस मौके पर जनक पांडेय, बी एन पांडेय, विनोद वर्मा,पप्पू जी, विकाश जी, गुलाब जी,संजय सिंह जी, सतेंद्र,अरुण,अनिल,संतोष, अजय, राजू श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव,गणेश जी,इत्यादि सदस्य उपस्थित रहे.ध्वजारोहण के उपरांत अधिवक्ताओं तथा कर्मचारियों के बीच मिष्ठान वितरित किया गया.

Comments
No comments yet.