Ram Mandir Pran Pratishtha : देश के राम भक्तों का करीब 500 साल लंबा इंतजार आज खत्म हो गया। मर्यादापुरुषोत्तम प्रभु श्री राम अयोध्या में विराजमान हो गए हैं। मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कर दी। भगवान रामलला अपने भव्य मंदिर में विराज चुके हैं। अभिजीत मुहूर्त में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हुई है। 84 सेकंड के शुभ मुहूर्त में पीएम मोदी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की। प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला की पहला वीडियो सामने आया है।

जय सियावर रामचंद्र की जय के संबोधन के साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में मंच से संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि अब हमारे रामलला टेंट में नहीं रहेंगे। अब रामलला भव्य मंदिर में रहेंगे।

अयोध्या: हमारे राम आ गए...

प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी ने कहा कि अयोध्या धाम में श्री राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा का अलौकिक क्षण हर किसी को भाव-विभोर करने वाला है। इस दिव्य कार्यक्रम का हिस्सा बनना मेरा परम सौभाग्य है।