जिले में धूम-धाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75 वां गणतन्त्र दिवस

बलिया. जिले में 75 वां गणतन्त्र दिवस पूरे धूम-धाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पुलिस लाइन परेड ग्राउन्ड मे आयोजित पुलिस परेड मे मुख्य अतिथि के रूप मे जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया। परेड ग्राउंड में पुलिस के विभिन्न शाखाओ के सजे-धजे सैकड़ो जवानो के साथ-साथ दंगा नियंत्रण व बम निरोधक दस्ते की टीम ने भी हिस्सा लिया। इसके साथ ही विधि विज्ञान प्रयोगशाला व डाग स्क्वायड की सचल टीमों के साथ मोटर साईकिल दस्तों ने भी गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगे को सलामी दिया।

बलिया। पुलिस परेड ग्राउंड में 18 टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें पहली टीम का नेतृत्व उप निरीक्षक मो. राजकपूर, दूसरी टोली का उप निरीक्षक विश्वदीप सिंह, तीसरी टोली का उप निरीक्षक वरूण कुमार राकेश, चौथी टोली का उप निरीक्षक सूर्यपाल, पांचवीं टोली का उप निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, छठवीं टोली का उप निरीक्षक सागर कुमार रंगु, सातवीं टोली का उप निरीक्षक गंगासागर मिश्रा, आठवीं टोली (महिला टुकड़ी)का उप निरीक्षक धर्मवीर यादव ने नेतृत्व किया। जबकि नौवीं टोली मोटरसाइकिल दस्ता का कमान उपनिरीक्षक विनोद सरोज, 10वी टोली स्वाट टीम का कमान उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव, 11वी टोली महिला मिशन शक्ति का कमान मुख्य आरक्षी घनश्याम सरोज, 12वी टोली डायल 112 का कमान आरक्षी बलदाऊ शर्मा, 13वी यातायात पुलिस का कमान मुख्य आरक्षी सर्वेश यादव, 14वी टोली विधि विज्ञान प्रयोशाला का नेतृत्व मनोज कुमार, 15वी टोली पुलिस रेडियो शाखा का कमान आरएसआई उमेश कुमार सिंह, 16वी टोली अग्नि सामान का कमान लीडिंग फायरमैन ड्राइवर राम व हरिदास, 17वी टोली प्रिजन वाहन का कमान उनि उदय राज यादव, 18वी टोली पुलिस बैंड का कमान लक्ष्मण प्रसाद द्वारा की गई। वहीं मो फहीम कुरैशी क्षेत्राधिकारी रसड़ा, प्रतिसार निरीक्षक सुभाष चन्द्र यादव द्वारा परेड कमाण्डर द्वितीय व उदय राम तिवारी सुबेदार मेजर पुलिस लाइन बलिया द्वारा भव्य परेड का नेतृत्व किया गया।

इन सेनानी व आश्रितों को किया गया सम्मानित

बलिया। गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्रा उर्फ दयालु व पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने शोभावती पत्नी स्व राम देव, राम विचार पांडेय पुत्र स्व सोमधारी (स्वतंत्रा सेनानी), शिव कुमार देवी पत्नी स्व हवलादर सुदामा यादव, आशा देवी पत्नी स्व हवलदार विरेन्द्र सिंह,पार्वती देवी पत्नी स्व लांस नायक राजेश कुमार यादव, मन्जू देवी पत्नी स्व नायब सुबेदार बदन यादव, तुलसी देवी पत्नी स्व सिपाही चौधरी प्रसाद, सरली देवी पत्नी स्व सिपाही मकसूदन, गुजराती देवी पत्नी स्व सिपाही राम चन्द्र, जानकी देवी पत्नी स्व सिपाही छितेश्वर सिंह, जमीरन पत्नी स्व सिपाही कदम, बनबोसो देवी पत्नी स्व सिपाही गजाधर सिंह, शोभावती देवी पत्नी स्व रामदेव को अंगवस्र व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

धूम-धाम व की विभिन्न शाखाओं के जवानों ने अपने-अपने कमांडरों के कमांड पर बेहतरीन परेड ड्रिल का प्रदर्शन करके वहाँ पर उपस्थित मंत्री व अधिकारियों समेत दर्शको की खूब वाहवही बटोरी। इस दौरान परेड टीम ने राष्ट्र को समर्पित तीन राउंड सैल्यूट फायरिंग करके देश के तिरंगे को नमन किया।परेड ग्राउंड में खड़े सैकड़ों दर्शको ने लगातार तालियाँ बजाकर जवानों का जमकर हौसला अफजाई किया। वही परेड समाप्त होने के बाद स्कूली बच्चो के द्वारा किये गये मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम ने माहौल मे पूरी तरह से खुशनुमा बना दिया।जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि बलिया ऐसा जिला रहा है, जहां के लोगों ने आजादी की लड़ाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसलिए बलिया जिले में आज के दिन इस कार्यक्रम का में शामिल होना मेरे लिए गर्व की बात है। मंत्री ने इस अवसर पूरे प्रदेश को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) - आयुष, दायित्वों व कर्तव्यों के निर्वहन हेतु शपथ दिलायी गयी व परेड के मंच से गुजरने के दौरान मान प्रणाम ग्रहण किया गया.

तत्पश्चात मा0 मुख्य अतिथि व एसपी देवरंजन वर्मा ने परेड का निरीक्षण किया गया व परेड के उपरान्त मुख्य अतिथि दयाशंकर मिश्र (दयालु) राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने परेड कमांडरों का परिचय कर शानदार परेड हेतु उत्साहवर्धन कर बधाई दी गई ।माननीय मुख्य अतिथि व श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया द्वारा जनपद बलिया में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर जनपद के न्यायिक, प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी व जनता के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, रैतिक परेड का दर्शकगणों द्वारा तालियों की गडगडाहट के साथ उत्साहवर्धन किया गया । इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्वामी विवेकानन्द ज्ञानपीठ विद्यालय, प्रा0वि0 नन्दपुर बेलहरी बलिया के छात्र/छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया, सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरान्त कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को उनके उत्साहवर्धन हेतु उन्हे पुरस्कृत किया गया। *इस अवसर पर मा0 मुख्य अतिथि महोदय व एस.पी बलिया द्वारा स्वतंत्रता सेनानी/सैन्य वीर नारियों एवं सैन्य विधवाओं को किया गया सम्मानित- किए गए. जिसमे 1. शोभावती पत्नी स्व0 राम देव 2. श्री राम विचार पाण्डेय पुत्र स्व0 सोमधारी पाण्डेय (स्वतंत्रा सेनानी) 3. श्रीमती शिव कुमार देवी पत्नी स्व0 हवलादर सुदामा यादव 4. श्रीमती आशा देवी पत्नी स्व0 हवलदार विरेन्द्र सिंह 5. श्रीमती पार्वती देवी पत्नी स्व0 लांस नायक राजेश कुमार यादव 6. श्रीमती मन्जू देवी पत्नी स्व0 नायब सुबेदार बदन यादव 7. श्रीमती तुलसी देवी पत्नी स्व0 सिपाही चौधरी प्रसाद 8. श्रीमती सरली देवी पत्नी स्व0 सिपाही मकसूदन 9. श्रीमती गुजराती देवी पत्नी स्व0 सिपाही राम चन्द्र 10. श्रीमती जानकी देवी पत्नी स्व0 सिपाही छितेश्वर सिंह 11. श्रीमती जमीरन पत्नी स्व0 सिपाही कदम 12. श्रीमती बनबोसो देवी पत्नी स्व0 सिपाही गजाधर सिंह को सम्मानपूर्वक अंग वस्र व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया ।

वर्ष 2022 में गृह मंत्रालय भारत सरकार का उत्कृष्ठ सेवा पदक प्रदान किया गया ।*1. उ0नि0नापु0 श्री हरिचरण यादव थाना सुखपुरा बलिया2. उ0नि0 ना0पु0 श्री संतोष कुमार थाना गडवार बलिया*श्रीमान् पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा नामित निम्नलिखित कर्मचारियों को अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी महोदय द्वारा जोन कार्यालय वाराणसी में इन कर्मियों को उनके असाधारण कार्यों हेतु प्रसंशा चिन्ह (सिल्वर मेडल) व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया ।*1. निरीक्षक ना0पु0 श्री ओम प्रकाश यादव (स्थानान्तरण जनपद मऊ)2. निरीक्षक ना0पु0 श्री शत्रुघ्न कुमार (प्रभारी मॉनिटरिंग सेल बलिया ।)3. मुख्य आरक्षी रोहित यादव (सर्विंलांस सेल बलिया)4. आरक्षी विकास सिंह (सर्विंलांस सेल बलिया)5. आरक्षी विनोद रघुवंशी (सर्विंलांस सेल बलिया)6. आरक्षी अमरनाथ मिश्रा (थाना साइबर क्राइम)*यूपी -112 जनपद बलिया में नियुक्त पीआरवी कर्मियों द्वारा उत्कृष्ठ रिस्पान्स टाइम बनाए रखने हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया ।

*1. मु0अ0 सुरेन्द्र कुमार सरोज पीआरवी 3068 हल्दी 2. आ0 शेषनाथ भारती पीआरवी 3068 हल्दी3. आ0 परवेज आलम पीआरवी 3068 हल्दी4. आ0 अभिषेक कुमार यादव पीआरवी 3068 हल्दी5. हो0गा0चालक राज कुमार पीआरवी 3068 हल्दी6. हो0गा0 चालक पिन्टू कुमार तिवारी पीआरवी 3068 हल्दी*नोट- जनपद बलिया निवासी श्री धरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा दिनांक 01.11.2023 को यूपी 112 पर दो युवतियों के अपहरण की सूचना दी गयी जिसपर 112 द्वारा त्वरित कार्यवाही की गयी । जिन्हे जनपद बलिया के एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने पर एस.पी बलिया द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.