बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला करने के साथ ही गोली मारकर किया हत्या का प्रयास
रेवती थाना क्षेत्र के अधिसिझुआ ग्राम पंचायत के गुमानी के डेरा निवासी देवी दयाल यादव (30) पुत्र बिहारी यादव को बुधवार की देर रात में घर में घुसे आधा दर्जन मनबढ़ लोगों ने धारदार हथियार से हमला करने के साथ ही गोली मारकर हत्या का प्रयास किया। गोली देवी दयाल के कंधे में लगी है। जबकि शरीर में कई जगह धारदार हथियार से हमला किया गया है।उक्त घायल के सर पर भी धारदार हथियार से मारकर फाड़ दिया गया है। बुरी तरह से घायल देवी दयाल को बचाने के लिए पूरा परिवार चीखता चिल्लाता रहा। किंतु हमलावर अंधाधुंध देवी दयाल पर वार करते रहे। घायल की पत्नी पुष्पा देवी घर का चाहर दिवारी फांद कर गांव में पहुंची और चिल्लाते हुए अपने पति को बचाने के लिए लोगों से गुहार लगाने लगी। पुष्पा की चीख चिल्लाहट सुनकर ग्रामीण उसके घर के तरफ दौड़े। तब तक सभी हमलावर भाग चुके थे।