बलिया: सिविल कोर्ट बलिया के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अशोक कुमार उपाध्याय व लेखा  लिपिक सुरेंद्र प्रताप श्रीवास्तव की अधिवर्ता आई पूर्ण होने पर केंद्रीय सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान जिला जज सहित न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारी ने गीता व अंगवस्त्रम भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया.इस मौके पर वक्ताओं ने वरिष्ठ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी व लेखा लिपिक के कार्यों की सराहना की.


जिला जज कार्यालय में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के रूप में तैनात रहे अशोक कुमार उपाध्याय व लेखा लिपिक सुरेंद्र प्रताप श्रीवास्तव की अधिवर्षता आय पूर्ण होने के उपरांत बुधवार को केंद्रीय सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिला जज अशोक कुमार सप्तम की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में दोनों कर्मचारियों को गीता की व अंगवस्त्रम भेंट किया गया. इस मौके पर जिला जज ने दोनों कर्मचारियों को स्वस्थ रहने की कामना की.

जिला जज ने कहा कि जीवनकाल में आदमी जब सर्विस में आता है तो उसके द्वारा किए गए कार्यों की याद लोग हमेशा करते हैं. ऐसे में हमें ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए जिससे हमारा सेवानिवृत्ति काल खराब हो. लोग हमें आदर और सम्मान के साथ देखें. इसके लिए सेवा के दौरान सभी के साथ मधुर संबंध होने चाहिए. जिससे कि कहीं भी हमें लोगों के शिकायतों का सामना न करना पड़े. इस मौके पर एडीजे तृतीय हुसैन अहमद अंसारी, एडीजे रविकिरण सिंह, एडीजे प्रथमकांत, महेश चंद वर्मा, नीलम ढाका, राहुल दुबे, हरिश्चंद्र, सिविल जज सर्वेश कुमार मिश्रा,  एसीजेएम प्रथम तपस्या त्रिपाठी,  कविता कुमारी, विराटमणि त्रिपाठी, संजय गौड़, अवनीश कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, चंदन सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, अनिल कुमार मिश्र, उर्फी आजमी, विवस्वान प्रकाश, मनोज कुमार पांडेय, डॉक्टर कुमार विनोद, अनिल सिंह, आदित्य प्रसाद, अशोक कुमार पांडेय, संजय श्रीवास्तव,  अमित कुमार, मोहम्मद फैसल आदि मौजूद रहे.