दोस्तों संग शराब पीकर खूब लगाए ठुमका, विडिओ हुआ वायरल,

बलिया के इस सरकारी दफ्तर में दारू पार्टी करने वाला यह अधिकारी कौन है। जान लीजिए? बलिया से इस वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एसडीओ साहब हाथ में शराब लिए अपने कुछ दोस्तों के साथ गाने पर नाचते हुए दिख रहे हैं। बगल में गाड़ी खड़ी है जिसमें लाउड म्यूजिक बज रहा है। वीडियो बनाने वाला शख्स भी कई बातें बता रहा है।जाम में जाम जीप में गाना बजाते यह सब लोग सरकारी दफ्तर में दारू पार्टी कर रहे हैं।

https://youtu.be/S67AQ-bBynM?si=ETnG03CDU_D9P7Ao

बताया जा रहा है कि यह बलिया का नगरा विद्युत उपकेंद्र है।जहां के उपखंड अधिकारी हैं इंजीनियर बीबी राय! इस वायरल विडियो में हरि शर्ट में मस्ती भरे अंदाज, हाथों में शराब लिए जिन साहब की यह रंग बदलते हुए तस्वीर आप देख रहे हैं यह बलिया के नगरा उपकेन्द्र में तैनात अधिकारी बीबी राय ही बताये जा रहे हैं। जिस तरह मौसम बदलता है वैसे ही तुमको मैं न देख लूं रंग बदलते हुए। दिन में शाहब को काम सौप कर जो लोग घर गए होंगे. उन्हें शायद शहब के इस बदलते रंग की तस्वीर मिल गई होगी।

वीडियो रिकॉर्ड करने वाला शख्स भी यह कह रहा हैं, साहब से योगी जी भी डरते हैं। साहब बताते हैं कि डायरेक्टर मुख्यमंत्री से बात करते हैं। शायद जनता को यह नहीं पता होगा कि बलिया में ऐसा कोई होगा भी जिससे योगी आदित्यनाथ भी डरते हैं। खैर सरकार इन पियक्कड़ अधिकारियों को इसका भी भत्ता देती तो शायद घुसखोरी में थोड़ी बहुत कमी आती। बहरहाल बलिया के नगर क्षेत्र के एसडीओ बिजली विभाग बीबी राय के नाम के साथ यह वीडियो बलिया भर में सर्कुलेट हो रहा है। इस वायरल वीडिय की पुष्टि समाचार बैंक खबर नहीं करता है.