
अब घर बैठे निर्यात करे विदेशो में समान
घर बैठे निजी उद्योग के माध्यम से कोई भी व्यापारी या व्यक्ति विदेशो में भेज सकेंगे बलिया का मशहूर भट्टी वाला चना सत्तू साथ ही विदेश में बैठे व्यक्ति भी मंगवा सकेगें. बलिया का मशहूर भट्टी वाला चना सत्तू प्रधान डाकघर बलिया में डाकघर निर्यात केंद्र से निधि उद्योग के संचालक सौरव अग्रवाल गुदरी बाजार बलिया द्वारा U.S.A में रहने वाले वरुण श्रीवास्तव को सत्तू का पार्सल निर्यात किया गया. अब कोई भी सामान आप डाक विभाग के माध्यम से विदेशों भेज सकेंगे. ये व्यवस्था बलिया डाक विभाग में उपलब्ध हो चुकी है.बलिया के डाकघर के निर्यात केंद्र में बुकिंग और क्लियरेंस की सुविधा उपलब्ध है, कंपनी या किसे भी जगह से समान पिक करने की सुविधा उपलब्ध है,पैकिंग की सुविधा उपलब्ध है
इस मौके पर सौरभ जी ने बताया की कोई भी व्यक्ति souravmittal3@gmail.com मेल आईडी के माध्यम से निधि उद्योग के उत्पादों को भेजने या मंगवाने येतु निर्देशित कर सकता है, कोई भी व्यक्ति अपने संगे संबंधियों को देश विदेश में कही भी कभी भी भेज सकेंगे या देश विदेश में कही भी रहने वाला व्यक्ति मंगवा सकेगा निधि उद्योग के प्रोडक्ट्स को, बस एक मेल करके ।
प्रधान डाकघर बलिया के विपणन अधिकारी श्री अजीत दुबे जी ने बताया की व्यवसाई निधि उद्योग के लिए बलिया डाकघर के माध्यम से निर्यात लाइसेंस जारी किया जा चुका है।अतः निधि उद्योग विदेशो में कही भी अपने उद्पादो को डाकघर के निर्यात केंद्र के माध्यम से भेज सकते हैं ।बलिया के डाकघर के निर्यात केंद्र में बुकिंग और क्लियरेंस की सुविधा उपलब्ध है, कंपनी या किसे भी जगह से समान पिक करने की सुविधा उपलब्ध है,पैकिंग की सुविधा उपलब्ध है साथ ही निर्यात केंद्र पर पोस्टबिल ऑफ एक्सपोर्ट के जरिए कस्टमर क्लियरेंस के लिए इलेक्ट्रॉनिक अप्रूवल की सुविधा भी उपलब्ध है ।
Comments
No comments yet.