बलिया के एसपी सहित पुलिस अफसरों कों कटघरे में किया खड़ा
लखनऊ : उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य व पूर्व उपाध्यक्ष जयनारायण पांडेय ने बलिया जिले के सिविल कोर्ट अधिवक्ता सुनील कुमार चौबे के खिलाफ पुलिस द्वारा दर्ज किए गए फर्जी मुकदमे व उत्पीड़न की कार्रवाई को लेकर उत्तर प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के आला अफसरों को पत्र लिखा है जिसमें जिला पुलिस द्वारा किए गए उत्पीड़नात्मक करवाई को गलत ठहराया है साथ ही मुख्यमंत्री से इस मामले में कार्रवाई की मांग क की है.
बार काउंसिल के पूर्व उपाध्यक्ष श्री पाण्डेय ने मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के आला अफसरों को भेजे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि अधिवक्ता सुनील कुमार चौबे निवासी ग्राम बैजनाथ छपरा (अखार) थाना दुबहड़ जिला बलिया के निवासी हैं तथा सिविल कोर्ट, बलिया में नियमिति रूप से विधि व्यवसाय करते हैं। श्री दूबे का एक भूमि विवाद था, जिसका निस्तारण माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा श्री दूबे के पक्ष में कर दिया गया है तथा उसी उसी परिवार द्वारा श्री चौबे को यौन उत्पीड़न में जबरजस्ती फंसा दिया गया है तथा पुलिस अधीक्षक बलिया, क्षेत्राधिकारी नगर व थानाध्यक्ष दुबहड़ ने प्रकरण की बिना जांच किए ही अधिवक्ता सुनील कुमार चौबे के विरुद्ध एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए 27 जनवरी 2024 को जेल भेज दिया गया पत्र में कहा गया है. कहा गया है कि उपरोक्त प्रकरण बहुत ही गंभीर है तथा एक अधिवक्ता को बिना जांच जेल भेजे जाने से सम्बन्धित है, जिससे जनपद के अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है. इस प्रकरण की निष्पक्ष व पारदर्शी जांच हेतु आदेश पारित करने की मांग की है.
Comments
No comments yet.