
बलिया। जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के जनऊपुर गांव के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय शंकर पान्डेय के प्रपौत्र दिल्ली न्यायपालिका मे पदस्थ आशुतोष कुमार पान्डेय ने झारखंड उच्च न्यायिक सेवा मे बडी सफलता प्राप्त कर जनपद न्यायाधीश बनें।
आशुतोष के गृह जनपद के जनऊपुर गांव मे उनके दादा ,दादी, चाचा को इनके शुभचिंतकों की बडी संख्या मे बधाई देने वाले लोग पहुंचे।जिन्हें मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
झारखंड उच्च न्यायिक सेवा परीक्षा परिणाम पर सर्वोच्च न्यायालय ने अपनी संस्तुति प्रदान किया। आशुतोष पांडेय के पिता यतेंद्र नाथ पांडेय कुछ वर्ष पूर्व बिहार उच्च न्यायिक सेवा में जनपद न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत हुए । जिस पद से आशुतोष के पिता सेवानिवृत हुए। उसी पद से आशुतोष अपनी सेवा का आरंभ कर रहे हैं।
परिवार समाज और जनपद के लिए अत्यंत हर्ष का पाल है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय एवं राजकीय लाँ कॉलेज ग्वालियर मध्य प्रदेश से शिक्षा ग्रहण किए हैं। आशुतोष इस सफलता के पूर्व दिल्ली न्यायपालिका में पदस्थापित है। आशुतोष अपनी सफलता के लिए अपने देव तुल्य माता-पिता, दादा दादी एवं गुरुजन संग सतत् शैक्षणिक चिन्तन नियमित परिश्रम एवं अपने प्रबल आत्मविश्वास को देते हैं ।उनके इस सफलता पर उनके शुभचिंतक पंडित जनार्दन उपाध्याय, राजेश्वर सिंह, वीर बहादुर सिंह, कृष्ण कुमार पांडेय ,भृगुनाथ पांडेय , राजनाथ पांडेय, दद्दन पांडेय , प्रभुनाथ पांडेय , घनश्याम पांडेय ,आदि लोगों ने खुशी जाहिर किया है।।
Comments
No comments yet.