बलिया : देवाधिदेव महादेव की आराधना का पावन पर्व महाशिवरात्रि शुक्रवार को श्रद्धा, उल्लास से मनाया जाएगा। भोर से ही शिवालयों में हर-हर महादेव की गूंज रही।  श्रद्धालु स्नान-दान के साथ शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का अनुष्ठान पूजन, रुद्राभिषेक, जलाभिषेक और शिवस्त्रोत का पाठ किया. शाम को बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर से शिव बारात निकाली गयी. मंदिर में बाबा का नछू नहावन व परीछावन किया गया. जिला मुख्यालय स्थित बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर परिसर से शिव बारात निकाली गई। इस विभिन्न मनमोहक झांकियां लोगों को बरबस ही अपनी तरफ आकर्षित कर रही थी। शिव बारात में भुत प्रेत भी नाचते गाते रहे.


महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर बलिया जनपद के विभिन्न जगहों पर हर्षोल्लास के साथ शिव बारात निकाला गया। शिव बारात में शामिल भूत पिशाच का वेश धारण किए हुए लोगों को देखकर बच्चे डर जा रहे थे। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद रहा। शिव बारात में शिवभक्त नाचते गाते हुए चल रहे थे। शिवभक्तों के भक्ति में नारों के बीच पूरा नगर शिवमय हो गया था।

आशुतोष भगवान के बारात में तरह तरह की आकर्षक झांकियां सजाई गई थी।शिव बारात में एक से एक धार्मिक झाकियां संघ के युवाओं द्वारा निकली गई। सजी झांकियो में बैलगाड़ी पर विराजमान शिव-पार्वती, हनुमान जी, ब्रम्हा, विष्णु, भीम, माता सरस्वती, इंद्र सहित बारात में भूत-प्रेतों की वेषभूषा में सजे युवक आकर्षण का केंद्र बने रहे।बारात में हाथी, घोड़े, ऊंट, पुरुष, महिलाएं, युवक, युवतियां, बच्चे सहित क्षेत्रीय जनता की उपस्थिति उलेखनीय रही। लोगों ने शिव की गगनभेदी जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया तो वहीं सिंगा बजाने वाले भी आकर्षक का केंद्र बने रहे।

वही नगर के मिड्ढी स्थित शिव मंदिर से भव्य शिव बारात निकाली गई. जो नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची. जहां शिव और पार्वती का विधिवत विवाह कराया गया. इस दौरान महिलाओं ने तरह तरह के मांगलिक गीत भी गाया. वहीं दूसरी तरफ नगर से सटे निधरिया स्थित निधेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर से शिव बारात निकाली गई. जो गांव से निकलकर अगरसंडा, मुलायम नगर, पौहरीपुर होते हुए पुनः मंदिर परिसर में पहुंचकर मांगलिक गीतों के साथ शिव पार्वती विवाह सम्पन्न हुआ.

नगर पंचायत की रेवती बड़ी बाजार स्थित चंद्रमौली महादेव मंदिर परिसर से भगवान भोलेनाथ की बारात निकाली गई, जो गुदरी बाजार थाना बस स्टैंड रामलीला मैदान डाकघर उत्तर टोला बुढ़वा शिव मंदिर दुर्गा मंदिर होते हुए पुनः मंदिर परिसर आकर संपन्न हुई।प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र जी के नेतृत्व में पुलिस बल मुस्तैद रहा। हल्दी माल्दह टोला स्थित पुरातन शिव मंदिर से शिव भक्त कमेटी के युवकों द्वारा शिव बारात निकाली गई।

युवाओं ने निकालीं झांकियां

बारात हल्दी, सुल्तानपुर, नंदपुर आदि क्षेत्रों का चक्रमण करते हुए पुरातन शिव मंदिर पर आकर समाप्त हुई। बारात में इतनी भीड़ थी की बलिया- बैरिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रद्धलुओं की लंबी कतार बनी रही।