जिले में पुलिस की देखरेख में 1627 स्थानों पर जलायी गयी होलिका, सुबह जमकर हुयी होली
जनपद में 25 व 26 मार्च को होली मनाने को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई है। हालांकि जनपद में कुछ स्थानों पर 25 तो कुछ कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में 26 मार्च को होली मनाने की बात सामने आ रही है। वहीं 24 मार्च को जनपद के 22 थाना अंतर्गत 1627 स्थानों पर होलिका दहन पुलिस की देखरेख में की गयी. इस दौरान पुलिस महकमा एवं खुफिया विभाग अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहा। वहीं जिले के अधिकांश लोगों ने सुबह यानी 25 कों जमकर होली खेला. ग्रामीण व शहरी इलाकों में खूब अबीर ग़ुलाल उड़ाए गए. वही ग्रामीण इलाकों में भी जमकर होली गीत सुनाया गया.