जल" से चलेगा बिजनेस, बिल्डर्स ने भांप लिया है भविष्य
भारत के ज्यादातर खासकर बड़े शहरों में पानी की समस्या बढ़ रही है. पिछले दिनों बैंगलोर की हालत हम सबके सामने ही थी. ऐसे में बडे़ शहरों में बिल्डर्स ने इस समस्या के भविष्य को भांप लिया है. यही कारण है कि वह समझ गए हैं कि अगर मकान बेचना है तो सबसे ज्यादा केंद्र में पानी की व्यवस्था ही होगी. प्लैट्स या प्रॉपर्टी की कीमत और लोकप्रियता लग्जरी से ज्यादा "पानी" की व्यवस्था पर निर्भर होगी. ब्रोकर्स ने साफ कहना शुरू कर दिया है कि घर के खरीददारों का पहला सवाल पानी को लेकर ही है. यही कारण है कि बड़े बिल्डर्स ने तो पानी की व्यवस्था को लेकर इंतजाम शुरू कर दिए हैं. इसके लिए ये काम शुरू भी हो गए हैं.