गहमा- गहमी के बीच क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न

बलिया: क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव सोमवार को गहमी-गहमी के बीच संपन्न हुआ. देर शाम को मतों कि गणना हुई, जिसमें अध्यक्ष पद पर रणजीत सिंह साधुजी तथा महासचिव पद पर राम विचार यादव ने जीत दर्ज किया है. इसके साथ ही अन्य पदों पर भी उम्मीदवारों ने जीत दर्ज किया. वही सदस्य पद के उम्मीदवारों की गणना दूसरे मंगलवार को किए जाने की घोषणा की गई. मतों की गणना के बाद जैसे ही जीत की घोषणा हुई, कोर्ट परिसर जश्न का माहौल क़ायम हो गया.

क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार रहे रणजीत सिंह उर्फ़ साधुजी को कुल 361 मत मिले. जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी शेष नाथ तिवारी 203 मत, शंभू नाथ उपाध्याय 151 मत, सुभाष श्रीवास्तव 125 मत, चंद्रपाल सिंह 22 मत मिले. इस प्रकार रणजीत सिंह उर्फ़ साधुजी 158 मत से विजयी घोषित किये गए.

जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पड़ पर संतोष सिंह पप्पू निर्विरोध चुने गए है. वहीं महासचिव पद पर राम विचार यादव को 397 मत मिले. जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राधेश्याम पांडेय को 250 मत मिले हैं. जबकि मिथिलेश सिंह चमन को 207 मत मिले हैं. इस प्रकार राम बिचार यादव 147 मतों से विजयी घोषित किये गए. जबकि उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर में गोरख नाथ वर्मा 534 मत, पंकज सिंह 400 मत पाकर विजयी रहे.

जबकि इसी पद के अमित चौबे 334 पाकर चुनाव हर गए. वहीं कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राघवेंद्र शर्मा व कोषाध्यक्ष पद पर चन्दन सिंह ने जीत दर्ज की है. परिसर में अपने पदों का चुनाव जितने पर बधाई देने वालों का ताँता लगा रहा. वहीं सदस्य पद के लिए मतगणना मंगलवार को करायी जाएगी. इस आशय की जानकारी चुनाव अधिकारी नालिनेश कुमार श्रीवास्तव ने दी.