पेस्टोराल गाइड की उपाधि से सनबीम बलिया के शिक्षक हुए सम्मानित
आज के विद्यार्थी जीवन में प्रतियोगिताएं जितनी बढ़ गई हैं विद्यार्थी स्वयं को उतना ही तनावग्रस्त पाता है,ऐसे उनके मन को टटोलकर, उनसे बातचीत द्वारा सही दिशा प्रदान करना अत्यंत आवश्यक हो गया है. इसी बात को ध्यान में रखकर अपने विद्यार्थियों के हित में सदैव तत्पर रहने वाला बलिया के सनबीम स्कूल ने अपने 15 शिक्षकों बेसिक काउंसलिंग स्किल (पेस्टोरल गाइड) का प्रशिक्षण कलकता स्थित *उम्मीद फाउंडेशन की निदेशिका एवं सुप्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक डॉ सलोनीप्रिया द्वारा प्रदान करवाया.