अचानक सादे वेश में पहुंचे अफसरों ने पकड़ लिया 1220 केन एक्सपायर्ड बीयर
शहर कोतवाली थाना पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 1220 केन (610 लीटर) एक्सपार्यड बीयर बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों बदमाशों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया।पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को मुखबिर ने सूचना दी कि आर्य समाज रोड माल गोदाम तिराहे के पास स्थित बीयर की दुकान में ओवर रेट बीयर की बिक्री हो रही है।