
Ballia News : लोकसभा चुनाव 2024 में बलिया संसदीय क्षेत्र के लिए घोषित भाजपा प्रत्याशी राज्यसभा सांसद नीरज शेखर का प्रथम आगमन 15 अप्रैल को हो रहा है। इस दिन जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जायेगी, जिसका शुभारम्भ कासिमाबाद से होगा। क़ासिमबाद से लेकर बलिया तक उनका जोरदार स्वागत किया जायेगा. बलिया में पहुंचने के बाद भृगु बाबा व बाबा बालेश्वर नाथ का दर्शन करेंगे.

कासिमाबाद से सुबह 8:45 बजे शुरू होकर जन आशीर्वाद यात्रा वेदबिहारी पोखरा, कठवा मोड़, नवपुरा, शहबाजकुली, फिरोजपुर, गौसपुर, हरिहरपुर, तिवारीपुर, मुहम्मदाबाद मोड, शहमिन्दा, सुरवापुर कुंडेसर, पखनपुरा, जसदेवपुर, भावरकोल, मिर्जाबाथ, लोहारपुर, कोटवा नारायणपुर, उजियार, भरौली, सोहांव, लक्ष्मणपुर, नरही, चितबड़ागांव, फेफना, सागरपाली, खोरीपाकड़, माल्देपुर, चित्तूपांडेय चौराहा, टीडी कालेज, कुंवर सिंह चौराहा, रामपुर हनुमानजी मंदिर होते हुए भाजपा जिला मुख्यालय पर पहुंचेगी, जहां नीरज शेखर का स्वागत होगा। वहां से भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर की जन आशीर्वाद यात्रा भृगु बाबा व बाबा बालेश्वर नाथ के दरबार में पहुंचकर मत्था टेकेगीं।

Comments
No comments yet.